Bigg Boss 20 Contestants List: एक्स-कपल्स Karan - Uditi से लेकर भोजपुरी स्टार Amrapali तक, सलमान खान के शो में एंट्री लेंगे ये चर्चित चेहरे
'बिग बॉस' अपने 20, कंटेस्टेंट, फोटो- इंस्टाग्राम
सलमान खान का चर्चित शो 'बिग बॉस 20' धमाकेदार वापसी को तैयार है. एक्स-कपल्स के ड्रामे से लेकर खेल जगत के दिग्गजों तक, मैरी कॉम, करण वाही और आम्रपाली दुबे जैसे चर्चित चेहरों की संभावित एंट्री ने अभी से बज बढ़ा दिया है. जानें कौन-कौन आ रहा है इस बार घर में बंद होने.
Salman Khan Bigg Boss 20 Tentative List: टेलीविजन और ओटीटी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. सलमान खान की मेजबानी में शुरू होने जा रहे इस लैंडमार्क सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. नए ट्विस्ट्स, तीखी तकरार और भरपूर ड्रामे के वादे के साथ इस बार का घर और मुकाबला दोनों पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है. शो के प्रीमियर से पहले ही घर में दाखिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स (टेंटेटिव लिस्ट) को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. आइये जानते हैं, किसकी एंट्री हो सकती है बिग बॉस के घर पर.
स्प्लिट्सविला के विनर कुशल तंवर (गुल्लू) की एंट्री तय
'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' (Roadies XX) और 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla X6) के विजेता कुशल तंवर (गुलू) सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे.

रियलिटी शो में अपने बेहतरीन प्रदर्शन और रणनीति के लिए जाने जाने वाले गुलू इस सीजन के टेंटेटिव लिस्ट में शामिल हैं.
माही विज, गीता बसरा और मैरी कॉम की होगी बिग बॉस घर में एंट्री
'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री लेने वाले में टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम भी शामिल है. माही विज ने अपने एक्स पति जय भानुशाली से अलग होने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी.

खबरी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम के आने की चर्चा जोरों पर हैं. जहां गीता बसरा ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं, वहीं 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की एंट्री शो को एक मजबूत और नया एंगल दे सकती है.
बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी दिखेंगी बिग बॉस के घर में
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी बिग बॉस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रही हैं. ईशा रखी जहां अपने एक्स पति बादशाह से सेपरेशन को लेकर खबरों में आई थी वहीं अरिशफा खान हमेशा से खबरों में रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 House Reveal: सामने आया नया घर, पहली झलक में ही चौंका देगा डिजाइन
">🚨 Bigg Boss 20 Updates
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 1, 2026
Rohed Khan, Isha Rikhi, and Qazi Touqeer also are confirmed contestants for BB20.
Rohed is known for playing villainous roles in several films, Isha recently made headlines over her marriage and separation from rapper Badshah, while Qazi is the winner of… pic.twitter.com/zQu8nz3Z1r
करण वाही और एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह की एंट्री
'बिग बॉस 20' को लेकर खबरें है कि टीवी अभिनेता करण वाही और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के शो में शामिल होने की चर्चा है बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस सीजन के लिए दोनों को अप्रोच किया था, जिसमें उदिति सिंह का नाम शो के लिए लगभग तय माना जा रहा है, जबकि करण वाही से बातचीत जारी रहने की खबरें सामने आई हैं.
">🚨 Karan Wahi & Uditi Singh are reportedly MOSTLY CONFIRMED for #BiggBoss20!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 27, 2026
The two dated for around 3 years before reportedly parting ways in 2022. Now, ex-couple Karan & Uditi could be entering the Bigg Boss house together!
This could get VERY interesting! #BBTak pic.twitter.com/Hto0RxfIrh
दोनों ने कुछ साल पहले एक-दूसरे को डेट किया था और 2022 में अलग हो गए थे. ऐसे में अगर यह पूर्व जोड़ी एक साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश करती है, तो दर्शकों को शो में काफी दिलचस्प ड्रामा देखने को मिल सकते हैं .
बिग बॉस के घर में भोजपुरी स्टार आम्रपाली की होगी एंट्री, कनिका मान और काजी तौकीर का भी नाम शामिल
सलमान खान के बिग बॉस के घर में एंट्री को लेकर आम्रपाली दुबे, कनिका मान और काजी तौकीर के नाम की चर्चा हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फेम गुरुकुल' के विजेता और गायक काजी तौकीर तथा 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'खतरों के खिलाड़ी' फेम टीवी अभिनेत्री कनिका मान के नाम इस सीजन के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं. वहीं, भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के भी शो में प्रतियोगी के रूप में शामिल होने की मजबूत खबरें सामने आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए