Turkish Drama देखकर हयात-मुराद के हो गए हैं फैंन, तो गलती से भी मिस न करें ये सीरीज, होगा जबरदस्त टाइमपास
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Apr 2024 11:31 AM
turkish drama
Turkish Drama: आजकल के दर्शक हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा तुर्की ड्रामा देखना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनके कैरेक्टर्स और लव स्टोरी काफी एंटरटेनिंग होती है. आज हम आपके लिए तुर्की ड्रामा की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो हिंदी में डब की गई है.
Turkish Drama: अगर आपने तुर्की ड्रामा प्यार लफ्जों में कहां देखी है और हयात और मुराद की लवस्टोरी काफी पसंद आई है, जो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही ड्रामा लेकर आए हैं, जिसे आप फ्री में एंजॉय कर सकते हैं.

प्यार लफ्जों में कहां
तुर्की रोमांटिक ड्रामा सीरीज हयात और मुराद की लवस्टोरी और उनकी लाइफ में कैसे ट्विस्ट और टर्न आते हैं. उसके बारे में है. इस ड्रामा में हयात के ग्लैमरस स्टाइल काफी पॉपुलर हुए थे. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

द चॉइस
उलुक बेकरतार की ओर से निर्देशित, यह तुर्की सीरीज इरफान (हैलिट एर्गेन द्वारा अभिनीत) के जीवन को बताती है, जो पेशे से एक प्रोफेसर है. आप इसे फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

डेड्रीमर
यह ड्रामा सनम की कहानी है, जो एक सक्सेसफुल लेखिका बनने का सपना देखती है. हालांकि, उसके जीवन में एक अजीब मोड़ आता है, जो चुनौतियों से भरी रहती है. आप इस तुर्की ड्रामा को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

माय होम माय डेस्टिनी
ये ड्रामा बहार नाम की एक महिला की जर्नी की कहानी है, जिसे अपने जीवन में कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है. सीरीज प्यार, परिवार, विश्वासघात की खोज करती है. आप इस तुर्की ड्रामा को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

ब्रेव और ब्यूटीफुल
ये तुर्की ड्रामा एक पॉवरफुल युवक सेसुर अलेमदारोग्लू की कहानी बताती है जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने घर लौटता है. इसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है.

एंडलेस लव
ये ड्रामा केमल सोयडेरे और निहान सेजिन के बीच की लवस्टोरी को दिखाता है. इस्तांबुल के संभ्रांत समाज की बैकग्राउंड पर आधारित, सीरीज को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Love is in the Air
लव इज इन द एयर
रोमांटिक कॉमेडी सीरीज जो एक उत्साही महिला एडा यिल्डिज की कहानी है, जो एक सफल फूलवाला बनने का सपना देखती है. हालांकि, उसके जीवन में एक मोड़ आता है जब उसकी मुलाकात एक अमीर बिजनेसमैन सेरकन बोलाट से होती है. दोनों के बीच रोलरकोस्टर रोमांस शुरू हो जाता है. आप इसे प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Also Read- OTT पर एंजॉय करें ये मर्डर मिस्ट्री फिल्में, ट्विस्ट देख छूट जाएगा पसीना, अभी देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










