Tunisha Sharma ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था? मौत से 6 घंटे पहले इस हालत में थी एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

Tunisha Sharma Last Video: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत की खबर सुनकर हर कोई काफी शॉक्ड है. एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया और अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Tunisha Sharma Last Video: महज 20 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. तुनिशा ने अपने सीरियल के सेट ‘अली-बाबा दास्तान ए काबुल’ पर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुसाइड के बाद कई तरह के सवाल सामने आ रहे है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो मकेअप करवाते दिख रही है.
तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो
तुनिशा शर्मा मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो शीजान पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘अली-बाबा दास्तान ए काबुल’ सेट पर मेकअप करवाती दिखी थी. ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाया था. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस किसी सीन को लेकर किसी से चर्चा कर रही थी.
https://twitter.com/Tunishasharma_/status/1606708670154563585
तुनिशा शर्मा का आखिरी इंस्टा पोस्ट
वीडियो में तुनिशा शर्मा काफी खुश और नॉर्मल दिख रही है. उनको देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी है. हालांकि हंसते चेहरे के पीछे कौन कैसा गम छिपा रहा है, ये कभी पता नहीं चलता. वहीं, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से 6 घंटे पहले एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है.
इन शोज में किया था काम
बता दें कि फितूर, बार -बार देखो, कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा छोटे परदे के कई पॉपुलर धारावाहिकों का भी हिस्सा रही थी. उन्होंने शो ‘महाराणा प्रताप’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
Also Read: Tunisha Sharma: कौन थी तुनिशा शर्मा, जिसने 20 साल की उम्र में मौत को लगाया गले, जानिए सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










