बिना टीजर ही ‘टॉक्सिक’ का तूफान, देश-विदेश में करोड़ों की डिस्ट्रीब्यूशन डील पक्की

Updated at : 10 Feb 2026 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
toxic-movie-pre-release-records-yash-overseas-distribution-deal-box-office-buzz

यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का पोस्टर

Toxic Movie: रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 120 करोड़ की डिस्ट्रीब्यूशन डील और 105 करोड़ की ओवरसीज कमाई ने फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना दिया है. टीजर से पहले ही फिल्म चर्चा में है. जानिए फिल्म के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Toxic Movie: फिल्म रिलीज होने से पहले ही अगर कोई प्रोजेक्ट इतनी चर्चा में आ जाए कि इंडस्ट्री के नियम बदलते नजर आने लगें, तो समझ जाइए मामला बड़ा है. यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही ऐसा ही माहौल बना दिया है और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.

120 करोड़ रुपये का डिस्ट्रीब्यूशन डील

सबसे पहले यह फिल्म तब सुर्खियों में आई जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मार्केट में इसका 120 करोड़ रुपये का बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन सौदा हुआ. खास बात ये रही कि दिल राजू के मशहूर बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ इतनी बड़ी डील करने वाली यह पहली गैर-तेलुगु फिल्म बन गई. इस खबर ने पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी.

105 करोड़ रुपए एडवांस

अब फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़ा कदम उठा लिया है. ओवरसीज में ‘टॉक्सिक’ को दुनिया के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स में गिने जाने वाले ‘फर्स फिल्म’ ने अपने हाथ में लिया है. बताया जा रहा है कि इस डील के तहत करीब 105 करोड़ रुपये एडवांस में कमीशन बेसिस पर तय किए गए हैं. रिलीज से पहले इतनी बड़ी रकम मिलना इस बात का इशारा है कि ग्लोबल मार्केट को फिल्म और यश दोनों पर जबरदस्त भरोसा है. दिलचस्प बात ये है कि अभी तक फिल्म का टीजर भी रिलीज नहीं हुआ है, फिर भी इसका क्रेज जमीन पर साफ नजर आ रहा है.

केजीएफ: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में की थी जबरदस्त कमाई

ये ऐतिहासिक डील सिर्फ फिल्म के भारतीय भाषा वर्जन, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम के लिए हुई है. अंग्रेजी वर्जन इसमें शामिल नहीं है. इससे साफ पता चलता है कि विदेशों में भी भारतीय भाषाओं की फिल्मों की अपनी अलग पहचान और मजबूत पकड़ बन चुकी है. दरअसल, इस भरोसे की वजह भी साफ है. यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी और जीसीसी रीजन में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हुई थी. उसी सफलता की गूंज अब ‘टॉक्सिक’ के साथ और भी बड़े सपनों की नींव रख रही है.

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने फ्रीज कराए एग्स, बोलीं- मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola