ePaper

हिना खान का स्‍वीमिंग पूल में दिखा बोल्‍ड अंदाज, 'तूफानी सीनियर' का हॉट लुक सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 18 Nov 2020 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
हिना खान का स्‍वीमिंग पूल में दिखा बोल्‍ड अंदाज, 'तूफानी सीनियर' का हॉट लुक सोशल मीडिया पर वायरल

toofani senior hina khan bold photos viral naagin fame actress hot and glamorous look fans comments bud : 'नागिन' फेम हिना खान (Hina Khan) अपने ग्‍लैमरस लुक्‍स की वजह सुर्खियों में छाई रहती है. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. वह लगातार सोशल मीडिया पर ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती है. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Hina Khan Bold Photo : ‘नागिन’ फेम हिना खान (Hina Khan) अपने ग्‍लैमरस लुक्‍स की वजह सुर्खियों में छाई रहती है. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. वह लगातार सोशल मीडिया पर ग्‍लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती है. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है. इन तसवीरों में हिना की अदाएं देखने लायक है. वह ग्रीन मोनोकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं.

बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आईं हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें वो ग्रीन मोनोकिनी पहने समुद्र किनारे नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “हाँ, मैं एक वाटर बेबी हूँ, सभी परेशानियां पानी में बह जाती हैं और सभी यू सुन सकते हैं.’ इन तसवीरों में वो बीच पर इंज्‍वॉय करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BpwInkAg3DZ/

एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तसवीरें नहीं है लेकिन उन्होंने इसे लॉकडाउन के समय शेयर किया था. अब फिर से इन तसवीरों को देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे है. हिना खान के इस स्‍टाइलिश और बोल्ड लुक पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. बता दें कि हाल ही हिना खान बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकली है. उन्‍होंने सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान के साथ शो में तूफानी सीनियर के तौर पर इंट्री की थी.

https://www.instagram.com/p/CHsQchiJAyK/

इससे पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ होने पर फैंस को धन्यवाद कहा था. हिना इस तसवीर में गुब्बारों के साथ पोज देते नजर आई थी. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा था, ’10 मिलियन स्ट्रॉन्ग. धन्यवाद.’ बता दें कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई है. इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

Also Read: शहनाज गिल के बोल्‍ड फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले – अब लड़कों का क्‍या…

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola