ePaper

Gauhar Khan Wedding Card: गौहर खान की शादी का कार्ड होने लगा वायरल, इस सेलिब्रिटी को मिला आने का न्यौता

Updated at : 20 Dec 2020 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Gauhar Khan Wedding Card: गौहर खान की शादी का कार्ड होने लगा वायरल, इस सेलिब्रिटी को मिला आने का न्यौता

Gauahar Khan and Zaid Darbar's wedding, Gauahar Khan hot photos, Gauahar Khan instagram, Gauahar Khan as toofani senior : बिग बॉस 7 की विजेता और बिग बॉस 14 में सुपर सीनियर के रुप में नजर आ चुकीं गौहर खान (Gauahar Khan) जल्द ही संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं. खबर है कि गौहर 25 दिसंबर को जैद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इसी बीच गौहर शौहर जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के मुंबई स्थित स्टोर पर स्पॉट हुईं. यहां पर गौहर खान अपनी शादी के आउटफिट का चुनाव करने पहुंची थीं.

विज्ञापन

Gauhar Khan Wedding Card: बिग बॉस 7 की विजेता और बिग बॉस 14 में सुपर सीनियर के रुप में नजर आ चुकीं गौहर खान (Gauahar Khan) जल्द ही संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं. खबर है कि गौहर 25 दिसंबर को जैद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इसी बीच गौहर शौहर जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के मुंबई स्थित स्टोर पर स्पॉट हुईं. यहां पर गौहर खान अपनी शादी के आउटफिट का चुनाव करने पहुंची थीं.

वायरल हो रहा गौहर और जैद की शादी का कार्ड

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान (Gauahar Khan) ने मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) को अपनी शादी में आने का न्योता दिया है. इसको लेकर मनीष मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मनीष मल्होत्रा गौहर खान और जैद दरबार के शादी के कार्ड को देखते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मनीष मल्होत्रा कह रहे हैं, ‘ये गौहर खान और जैद दरबार की शादी का कार्ड है. मुझे अब भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि गौहर खान और जैद दरबार शादी करने जा रहे हैं. इन दोनों की शादी का कार्ड कितना खूबसूरत है. वाह! ये देखकर मुझे तो मजा आ गया.’

https://www.instagram.com/p/CI8kQBtDA5g/?utm_source=ig_embed

गौहर ने हाल ही में शेयर की थी अपनी तस्वीर

कपल ने हाल ही में इटाइम्स टीवी पर अपनी शादी की तारीख की घोषणा की और साथ ही अपनी प्रेम कहानी के बारे में भी बताया था. गौहर (Gauahar Khan) ने हाल ही में अपने जिम सेशन से एक तस्वीर पोस्ट की और उन्होंने लिखा, “सच में, क्या मैं एक हफ्ते में दुल्हन बनने वाली हूं?”

https://www.instagram.com/p/CI97it4goiN/

गौहर खान ने शेयर किया था ये वीडियो, कही थी ये बात

गौहर खान (Gauahar Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा: “शादी में सिर्फ एक हफ्ता बचा है.” वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान और जैद दरबार ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. गौहर ने लहंगा पहना है तो जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी.

https://www.instagram.com/reel/CI3KS2hnbdf/?utm_source=ig_embed

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola