जुलाई में बन्द हो जाएंगे ये 5 टीवी शोज, खराब TRP ने बिगाड़ा सारा खेल! देखें किन सीरियल्स का है नाम शामिल

Updated:
विज्ञापन
जुलाई में बन्द हो जाएंगे ये 5 टीवी शोज, खराब TRP ने बिगाड़ा सारा खेल! देखें किन सीरियल्स का है नाम शामिल

काजल चौहान और विभव रॉय स्टारर ‘मेरी सास भूत है’ बन्द होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खराब टीआरपी की वजह से मेकर्स इसे बन्द कर रहे है. वहीं, ऐसे कई सीरियल्स ऐसे है, जो जुलाई में ऑफ एयर होने वाला है.

विज्ञापन

हर महीने टीवी पर कई नये शोज और सीरियल्स शुरू होते है. जुलाई में भी कई ऐसे शोज है, जिनके शुरू होने का फैंस इंतजार कर रहे है. वहीं, खबर है कि इस महीने खराब टीआरपी की वजह से कुछ शोज बन्द होने वाले है. इसमें श्वेता तिवारी के ‘मैं हूं अपराजिता’, रीना कपूर और राहिल आजम स्टारर ‘धीरे धीरे से’ से का भी नाम शामिल है. चलिए उन 5 शोज का नाम बताते है, जो ऑफ एयर होने वाले है.

‘मेरी सास भूत है’ होगा बन्द!

काजल चौहान और विभव रॉय स्टारर ‘मेरी सास भूत है’ बन्द होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खराब टीआरपी की वजह से मेकर्स इसे बन्द कर रहे है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो गौरा अपनी सास के साथ आत्माओं को मोक्ष दिलाती है. दोनों ने मिलकर 99 केस सॉल्व कर लिया है और 100वां केस काफी खास होने वाला है.

‘द कपिल शर्मा शो’ होगा ऑफ एयर

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भी इस महीने से ऑफ एयर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 2 या 9 जुलाई को इस सीजन का आखिरी एपिसोड आएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को इंडियाज गॉट टैलेंट रिप्लेस करने वाला है. कहा जा रहा है कि शो की इस साल अक्टूबर या नवंबर में एक नए सीज़न के साथ लौटने की संभावना है. हालांकि, कॉमेडियन ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी संग लिपलॉक के बाद इस कंटेस्टेंट के करीब आए Jad Hadid! यकीन ना हो तो देंखे VIDEO

‘धीरे धीरे से’ और ‘सपनों की छलांग’ पर लगेगा ताला!

रीना कपूर और राहिल आजम स्टारर ‘धीरे धीरे से’ भी इस महीने बन्द हो सकता है. शो दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पा रहा. शो इसी साल शुरू हुआ था. वहीं, श्वेता तिवारी का ‘मैं हूं अपराजिता’ भी खराब टीआरपी की वजह से डब्बा बंद हो जाएगा. कहा जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी के ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ इसकी जगह लेगा. जबकि मेघा रे स्टारर ‘सपनों की छलांग’ जो कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है पर ताला लग जाएगा. इसके आखिरी एपिसोड की शूटिंग भी हो चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola