The raja saab: प्रभास का धमाका फिल्म के टीजर ने मचाया धमाल, रिलीज डेट भी आयी सामने, आप भी कर ले नोट

Updated:
विज्ञापन

Prabhas

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ का टीजर रिलीज हुआ है. जिसमें रोमांस, हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. इसी के साथ प्रभास की इस मच अवेटेड फिल्म कि रिलीज डेट भई फाइनल हो गई है

विज्ञापन

प्रभास की अगली फिल्म: ‘द राजा साब’ का टीजर हुआ आउट

विज्ञापन

The raja saab: प्रभास, जो इस साल ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं, अब अपनी नई फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का पहला टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. साल 2025 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का टीजर देखकर फैंस काफी खुश हैं.

 ‘द राजा साब’ का धमाकेदार टीजर

29 जुलाई को, प्रभास के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. ‘द राजा साब’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें प्रभास स्टाइलिश कपड़ों में बाइक पर सवार होकर हाथ में फूल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. यह एक मिनट का टीजर प्रभास के नए अवतार को दिखाता है और उनके फैंस इस नए लुक को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

The raja saab
The raja saab

Also read:The Raja Saab: कल्कि 2898 AD की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर नई फिल्म के साथ जल्द लौटेंगे प्रभास, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Also read:Kannappa : प्रभास और अक्षय कुमार का फिल्मी धमाका….बड़ी साउथ फिल्म में देखने को मिलेगा मिथक और रोमांच का जादू

 ‘द राजा साब’ की कहानी

‘द राजा साब’ एक रोमांटिक, हॉरर और कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में प्रभास की भूमिका काफी अनोखी और दिलचस्प है. फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक मारुति कर रहे हैं. 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म एक नया अनुभव लेकर आएगी. टीजर में दर्शाए गए प्रभास के लुक से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ढेर सारी रोमांस, हास्य और डरावनी स्थितियां देखने को मिलेंगी.

फैंस का उत्साह और फिल्म की रिलीज डेट

‘द राजा साब’ के टीजर को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. कई यूजर्स ने प्रभास की स्टाइल और फिल्म के टीजर की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, “स्टाइल के किंग वापस आ गए हैं,” जबकि दूसरे ने कहा कि “2025 में राजा साब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे.” प्रभास ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, “द राजा साब का फैन इंडिया ग्लिंप्स आ गया है. थिएटर्स में मिलते हैं.”

‘द राजा साब’ का इंतजार

प्रभास के फैंस ‘द राजा साब’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के टीजर ने सभी को आश्वस्त कर दिया है कि यह एक ब्लॉकबस्टर हिट होगी. फैंस को 2025 का इंतजार रहेगा जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also read:Prabhas Upcoming Movies: प्रभास का धमाकेदार कमबैक, 8 फिल्मों से बदलने वाले हैं इंडियन सिनेमा का चेहरा!

Entertainment Trending videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola