ePaper

रांची में दर्शकों को पसंद आई 'द केरल स्टोरी', बोले- लड़कियों को सीख लेने की जरूरत

Updated at : 05 May 2023 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में दर्शकों को पसंद आई 'द केरल स्टोरी', बोले- लड़कियों को सीख लेने की जरूरत

सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को एक तरफ जहां दर्शकों से अच्छी समीक्षा मिल रही है, वहीं कुछ लोग अब भी इसे बैन करने की मां कर रहे हैं. आईये जानते हैं रांची के दर्शक को फिल्म कितनी पसंद आई और उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन

सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी इन-दिनों सुर्खियों में है. टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई. अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है.आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है. रांची में भी द केरल स्टोरी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. आईये जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म… प्रभात खबर जब रांची के थियेटर्स में पहुंचा और दर्शकों से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी, तो उनका कहना है कि ये सिर्फ मूवी या फिर कहानी नहीं है, बल्कि सच्चाई है और हर लड़की को अपनी फैमिली के साथ ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. एक और दर्शक लता रानी ने बताया कि ये फिल्म नहीं रियालिटी चेक है… इससे हर लड़कियों और जेनरेशन के लिए एक सीख है. तापस रॉय ने भी कहा कि ये बहुत अच्छी फिल्म है.. इसे धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए, सभी को जरूर देखनी ही चाहिए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola