Sidnaaz नाम पर… सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, सलमान खान बोले- पूरी जिंदगी कुवांरी नहीं रह सकती शहनाज गिल

किसी का भाई किसी की जान की पूरी स्टारकास्ट बीते दिनों द कपिल शर्मा शो में पहुंचे. यहां सलमान खान ने शहनाज को एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला की याद दिला दी. साथ ही सिडनाज-सिडनाज कर रहे फैंस की भी जमकर क्लास लगाई. आप भी देखें वीडियो…
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में टीम की पूरी स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में प्रमोशनल के लिए पहुंचे. यहां सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ उनके सह-कलाकार राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने जमकर मस्ती की. एपिसोड के बीच में शहनाज गिल को कई बार शांत और उदास देखा गया. जिसके बाद सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र किया, जिसके बाद क्या था, सना एकदम से शांत हो गई. भाईजान ने सिडनाज-सिडनाज बोलने वाले फैंस को जमकर लताड़ लगाई.
वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर शहनाज को लगातार ‘सिडनाज’ ट्रेंड से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है. अभिनेता ने कहा कि शहनाज को खुशी और प्यार मिलना चाहिए, भले ही सिद्धार्थ शुक्ला आसपास न हों. बता दें कि शहनाज का नाम इन-दिनों राघव जुयाल के साथ जुड़ रहा है. सलमान खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “कुछ समय पहले इनको (शहनाज गिल) ‘सिडनाज सिडनाज’ करके बोलते थे… अब वो दुनिया में नहीं रहा और वो जहां पर भी है, वो भी यही चाहेगा कि इनकी जिंदगी में कोई आए, यू नो शादी हो जाए, बच्चे हो जाए… वह चाहता था कि वह आगे बढ़े और एक परिवार शुरू करे.
उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर ये कुछ लोग जो सिडनाज-सिडनाज करके, क्या जिंदगी भर ये कुंवर रहेगी क्या? और ये जितने भी सिडनाज करते हैं उनमें से किसी एक को चुनलिया तो वो अभी कहेगा हां मैं तुम्हारा हूं… तो क्या बकवास बातें हैं ये, किसी की सुनाना नहीं सिर्फ आपने दिल की सुनो और जिंदगी में आगे बढ़ो…फैंस सलमान खान की इस बात के कायल हो गए और कहने लगे कि शहनाज को वाकई में अब आगे बढ़ जाना चाहिए.
Also Read: Shehnaaz Gill Net Worth: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद सितारे की तरह चमकी शहनाज, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज
उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, सितारों के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिसके दौरान सलमान खान ने बिना किसी का नाम लिए सेट पर देखी गई केमिस्ट्री का संकेत दिया. उन्होंने शहनाज को आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा, “मैं कह रहा हूं आगे बढ़ो, जिस पर शहनाज ने जवाब दिय.” कर गई हूं”. सलमान ने यह कहते हुए जारी रखा कि उनका माननाहै कि शहनाज को आगे बढ़ने की जरूरत है और उन्होंने कहा कि वह इस तरह की चीजों को नोटिस करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह अपने बारे में ऐसी चीजें देख सकते हैं, तो वह उन्हें दूसरों के बारे में भी नोटिस कर सकते हैं. सलमान ने यह कहकर खत्म किया कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










