Shehnaaz Gill Net Worth: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद सितारे की तरह चमकी शहनाज, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

Updated:
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Net Worth: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद सितारे की तरह चमकी शहनाज, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. आज हम उनके नेटवर्थ के बारे में बात करेंगे.

विज्ञापन

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. जल्द ही शहनाज सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने जबसे बिग बॉस 13 किया है, तब से वह हर दिन के साथ एक नयी बुलंदियां छू रही हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने कुछ पल के लिए एक्ट्रेस को तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत कर अब जल्द ही फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

एक सोशल मीडिया पोस्ट का इतना चार्ज करती हैं एक्ट्रेस

साल 2023 की शुरुआत अभिनेत्री के लिए एक धमाके के साथ हुई, क्योंकि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें शहनाज की झलक फैंस को देखने को मिली. सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो शहनाज गिल को कथित तौर पर बिग बॉस 13 के लिए हर हफ्ते 4.5 लाख रुपये दिए गए. प्रत्येक ब्रांड पोस्ट के लिए 8 लाख रुपये तक लेती हैं.

फीस को लेकर चल रही है ये बात

शहनाज गिल एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. अभिनेत्री ने अपने करियर में अब तक पांच फिल्में की हैं. जिसमें सत श्री अकाल इंग्लैंड, काला शाह कला, डाका, होंसला राख चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और उनकी पांचवीं फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी. शहनाज को किसी का भाई किसी की जान में काम करने के लिए मिला है, कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जब सलमान खान ने अपनी फिल्म में एक भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने अभिनेत्री से अपनी फीस के रूप में कोई भी राशि लेने के लिए कहा.

Also Read: पलक तिवारी ने बताया- कैसा है आर्यन खान का व्यक्तित्व, बोली- उनको समझना… इब्राहिम अली खान को लेकर कही ये बात

शहनाज गिल का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल के पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है. अभिनेत्री शायद ही कभी अपने घर की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, यही वजह है कि उनकी खुशहाल जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि शहनाज गिल को कार काफी पसंद हैं. अभिनेत्री के पास पांच लग्जरी कारें हैं, रेंज रोवर इवोक (65 लाख रुपये), ऑडी ए4 (51 लाख रुपये), जगुआर एक्सजे (1.2 करोड़ रुपये), मर्सिडीज बेंज एस-क्लास (2 करोड़ रुपये) और ऑडी क्यू3.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola