The 50: अरबाज ने प्रिंस को मारा जोरदार थप्पड़, लायन ने किया घर से बाहर

Published by : Aniket Kumar Updated At : 15 Feb 2026 1:01 PM

विज्ञापन

अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला

The 50: शो में एक बार फिर हिंसा भड़क गयी है. निक्की तंबोली पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज अरबाज पटेल ने प्रिंस नरूला को थप्पड़ मार दिया. शो में हंगामे के बाद लायन को बीच में आना पड़ा और अरबाज को बाहर कर दिया. प्रपोजल के बीच उठा ये विवाद कहां तक पहुंचा, जानिए पूरी कहानी…

विज्ञापन

The 50: नया रियलिटी शो द 50 इन दिनों अपने अजीब गेम प्लान और बढ़ती लड़ाइयों की वजह से चर्चा में है. 50 सेलेब्स के साथ शुरू हुआ ये शो अब टास्क से ज्यादा थप्पड़ों और झगड़ों के कारण सुर्खियों में है. पहले रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी पर हाथ उठाया था और अब एक और बड़ा बवाल सामने आया है.

प्रिंस नरूला को अरबाज पटेल का थप्पड़

अरबाज पटेल ने नेशनल टीवी पर प्रिंस नरूला को थप्पड़ जड़ दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उनकी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रिंस ने शो के दौरान निक्की के शरीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पर निक्की ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी. विवाद बढ़ने के बाद निक्की कुछ समय के लिए शो से बाहर भी हो गई थीं, लेकिन बाद में दोबारा लौट आईं. घर में वापसी के बाद निक्की ने पूरी बात अपने बॉयफ्रेंड अरबाज को बताई. इसके बाद माहौल और गरम हो गया. निक्की और प्रिंस के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते अरबाज का गुस्सा फूट पड़ा. बात इतनी बढ़ गई कि अरबाज ने प्रिंस को जोरदार थप्पड़ मार दिया.

शो से बाहर हुए अरबाज

इस घटना के बाद घर में हंगामा मच गया. बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करना पड़ा. मामला इतना गंभीर हो गया कि शो के होस्ट ‘लॉयन’ को दखल देना पड़ा. हिंसा को गलत मानते हुए अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया. कहा जा रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट्स ने भी साफ कहा कि हाथ उठाना किसी भी हालत में सही नहीं है और नियम सबके लिए बराबर हैं.

शो में ही किया प्रपोज

दिलचस्प बात ये है कि इसी शो में अरबाज ने निक्की को प्रपोज भी किया था. निक्की ने बिना देर किए उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया था. दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार दिख रहे हैं, लेकिन अब इस थप्पड़ वाले मामले ने पूरा खेल ही बदल दिया है.

यह भी पढे़ं: वेलेंटाइन डे पर रिलीज फिल्मों का कैसा रहा है हाल? किस्मत डूबी या पार लगा नैया

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola