वेलेंटाइन डे पर रिलीज फिल्मों का कैसा रहा है हाल? किस्मत डूबी या पार लगा नैया

Updated at : 14 Feb 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood Releases valentines day box office clash hit flop movies report

वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्में

Bollywood Releases: वैलेंटाइन डे पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड दिलचस्प रहा है. ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ की ताजा टक्कर के बीच जानिए ‘जोधा अकबर’ से ‘छावा’ तक किन फिल्मों ने प्यार के मौसम में कमाई के झंडे गाड़े और कौन फ्लॉप रहीं.

विज्ञापन

Bollywood Releases: प्यार के मौसम में जहां कपल्स डेट प्लान करते हैं, वहीं बॉलीवुड भी बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाता है. इस बार वैलेंटाइन वीकेंड पर दो फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिली. एक तरफ शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई, तो दूसरी तरफ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. लेकिन कमाई के मामले में फर्क साफ नजर आया. ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर बढ़त बनाई, जबकि ‘तू या मैं’ सिर्फ 55 लाख रुपये ही कमा सकी.वैलेंटाइन डे पर फिल्म रिलीज करने का ट्रेंड नया नहीं है. पिछले कई सालों में इस मौके पर कई बड़ी फिल्में आईं, कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप भी हुईं. आइए नजर डालते हैं ऐसी ही फिल्मों पर.

जोधा अकबर और बिल्लू

ऋतिक रोशन और एश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘जोधा अकबर’ 2008 में रिलीज हुई थी. करीब 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 106 करोड़ कमाकर सेमी-हिट का दर्जा पाया. वहीं 2009 में शाहरूख खान, ईरफान खान और लारा दत्ता की ‘बिल्लू’ आई, लेकिन 75 करोड़ के बजट के मुकाबले 63 करोड़ की ही कमाई कर पाई और फ्लॉप साबित हुई.

एक मैं और एक तू और गुंडे

करीना कपूर खान और इमरान खान की ‘एक मैं और एक तू’ 2012 में आई थी. 32 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने भारत में 40 करोड़ कमाए और एवरेज रही. वहीं 2014 में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर की ‘गुंडे’ हिट साबित हुई. 51 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 130 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की.

गली बॉय और लव आज कल

2019 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई ‘गली बॉय’ ने कमाल कर दिया. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 60 करोड़ के बजट पर 265 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट रही. लेकिन 2020 में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की ‘लव आज कल’ दर्शकों को पसंद नहीं आई. 50 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 40 करोड़ भी नहीं कमा पाई.

यह भी पढ़ें: इन 5 बड़े कारणों की वजह से ठंडा पड़ा गोविंदा का स्टारडम, कभी थे ‘हीरो No. 1’

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola