ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' की इन दिलकश तसवीरों पर फिदा हुए फैंस, PHOTOS में देखें एक्‍ट्रेस का बोल्‍ड लुक

Updated at : 06 Nov 2020 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' की इन दिलकश तसवीरों पर फिदा हुए फैंस, PHOTOS में देखें एक्‍ट्रेस का बोल्‍ड लुक

tarak mehta ka ooltah chashmah know about babita ji aka munmun dutta bold hot photos actress bold stunning photoshoot viral know fees bud : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. वैसे तो इस शो का हर किरदार लोगों को पसंद है लेकिन बबीता जी और जेठालाल के बीच प्यारी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता काफी हॉट और ग्‍लैमरस है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babita ji, munmun dutta : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. वैसे तो इस शो का हर किरदार लोगों को पसंद है लेकिन बबीता जी और जेठालाल के बीच प्यारी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता काफी हॉट और ग्‍लैमरस है. हाल ही में उनकी एक बिकिनी तसवीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. अब उनकी एक और तसवीर वायरल हो रही है जिसमें फैंस उनकी क्‍यूटनेस के दीवाने हो गए हैं.

इन तसवीरों में मुनमुन दत्‍ता हॉट पैंट और स्‍टाइलिश टॉप में नजर आ रही हैं. इस तसवीर को शेयर करती हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ मेरा संडे मूड- दुनिया में क्या हो रहा है?’ हालांकि एक्ट्रेस की ये तसवीरें पुरानी है, लेकिन इसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है. वह सीढ़ियों में बैठकर गॉगल्‍स पहने पोज देती नजर आ रही हैं. उनके एक्‍सप्रेशंस कमाल के हैं.

https://www.instagram.com/p/CASN1kHBJcH/

मुनमुन दत्ता हमेशा ही अपनी खूबसूरत तसवीरों के लिए जानी जाती है. हाल ही में उनकी कुछ तसवीरें वायरल हुई थी जिसमें वह नीले कलर की बिकिनी पहने दिखाई दे रही है. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखी थी. उन्होंने व्हाइट ड्रेस में एक फोटोशूट करवाया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

https://www.instagram.com/p/B8_PRZaha8-/

एक एपिसोड से इतना कमाती है बबीता जी

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Also Read: TRP Report : टॉप 5 में ‘अनुपमा’ और ‘कुंडली भाग्‍य’ का जलवा बरकरार, ‘केबीसी 12’ और ‘बिग बॉस 14’ लिस्‍ट से बाहर

इस सीरियल से की थी करियर की शुरूआत

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola