ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में 'बबीता जी' ने कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस बोले मैम एक रिप्‍लाई प्‍लीज...

Updated at : 17 Mar 2021 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में 'बबीता जी' ने कराया बोल्‍ड फोटोशूट, फैंस बोले मैम एक रिप्‍लाई प्‍लीज...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji aka Munmun Dutta Bold Photoshoot: सीरियल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर किरदार लोगों का पसंदीदा है. शो में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्‍ता निभाती हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji aka Munmun Dutta Bold Photoshoot : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर किरदार लोगों का पसंदीदा है. शो में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्‍ता निभाती हैं. वो इस शो की सबसे ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेसेस में से एक है. आए दिन वो अपनी तसवीरों की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग हैं. उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए मुनमुन दत्‍ता ने कैप्‍शन में लिखा,’ हमेशा सपने देखनेवाली.’ तसवीरों में मुनमुन दत्‍ता ऑफ शोल्‍डर शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. वो पत्‍थरों पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. ओपन हेयर में मुनमुन दत्‍ता बेहद खूबसूरत और ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को अबतक 273, 173 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा हैं. फैंस उनकी तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CMeymHDhG2d/
https://www.instagram.com/p/CME46jEBCQ8/

मुनमुन दत्‍ता की इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ प्‍लीज एक बार रिप्‍लाई कर दो मैम.’ एक और यूजर ने लिखा,’ वाह क्‍या खूबसूरत तसवीर है. एक और यूजर ने लिखा,’ ये हमारा कमेंट बॉक्‍स है, ये हम है और ये हम कमेंट कर रहे हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की क्‍वीन हो आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी स्‍माइल मेरा दिल पिघला रही है. इन तसवीरों पर फैंस आग और दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKWivIHhcHY/

एक एपिसोड से इतना कमाती है बबीता जी

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Also Read: क्‍या मौनी रॉय जल्‍द करनेवाली हैं दुबई के इस बिजनेसमैन संग शादी?

करियर की शुरूआत

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola