ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, यूजर ने पूछा कमेंट सेक्शन क्यों बंद किया था

Updated at : 17 Jun 2021 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, यूजर ने पूछा कमेंट सेक्शन क्यों बंद किया था

Munmun Dutta Glamorous Photoshoot, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सीरियल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीआरपी लिस्ट में कब्जा जमाये हुए हैं. शो पिछले कई सालों से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है.

विज्ञापन

Munmun Dutta Glamorous Photoshoot, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)टीआरपी लिस्ट में कब्जा जमाये हुए हैं. शो पिछले कई सालों से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. शो में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्‍ता निभाती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस तसवीर में एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल अपनाया है और हाई हिल्स पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं. वो टेबल के पास खड़ी नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में मुनमुन दत्ता बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पुरी दुनिया की खुशी आपको मिले.

https://www.instagram.com/p/CQOHptXBP27/

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक और यूजर ने लिखा, आप बेहतरीन लग रही हैं मैम. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपका शो देखता हूं मैम तारक मेहता का उल्टा चश्मा., प्लीज मुझे फॉलो करो. एक और यूजर ने लिखा, सुपर स्टनिंग. एक और यूजर ने लिखा, कमेंट ऑफ क्यों कर दिया मैम इतने दिनों से… बता दें कि पिछले दिनों उनके एक पोस्ट पर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था.

Also Read: जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड संग अपने आलीशान बंगले में होंगी शिफ्ट! जानें कौन है उनका मिस्टर राइट

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें फेमस कर दिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola