Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता छोड़ रहे टप्पू? अब राज आनदकट ने ऐसी खबरों पर दी प्रतिक्रिया

राज आनदकट ने शो छोड़ने की खबरों पर जवाब देते हुए कहा कि, उन्हें हर चीज के आसपास सस्पेंस बनाना पसंद है. उन्होंने कहा, "मेरे प्रशंसक, मेरे दर्शक, मेरे शुभचिंतक, वे सभी जानते हैं कि मैं सस्पेंस बनाने में बहुत अच्छा हूं. मैं सस्पेंस बनाने में माहिर हूं."
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट पिछले कुछ महीनों से सिटकॉम से गायब हैं. वो पिछले कई सालों से शो का हिस्सा है और टप्पू सेना का एक अहम सदस्य. हाल ही में शो के कास्ट और क्रू मेंबर्स ने शो के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया. राज इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाये. उनकी लगातार अनुपस्थिति के बाद उनके तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बाहर होने की अटकलें तेज हो गईं. अब राज आनदकट ने खुद ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है.
पिंकविला के साथ खास बातचीत में उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, उन्हें हर चीज के आसपास सस्पेंस बनाना पसंद है. एक्टर ने कहा, “मेरे प्रशंसक, मेरे दर्शक, मेरे शुभचिंतक, वे सभी जानते हैं कि मैं सस्पेंस बनाने में बहुत अच्छा हूं. मैं सस्पेंस बनाने में माहिर हूं.” पिंकविला ने आगे कहा कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने इस सस्पेंस को कब खत्म करेंगे. राज अनादकट ने साझा किया, “जो कुछ भी है, मैं अपने प्रशंसकों को अपडेट करूंगा. जब समय सही होगा, तो सभी को पता चल जाएगा.”
यह पूछे जाने पर कि क्या ये खबरें उन्हें परेशान करती हैं, राज अनादकट ने कहा, “नहीं, ये कहानियां मुझे परेशान नहीं करतीं और सब्र का फल मीठा होता है.” इससे पहले जब पिंकविला ने मंदार चंदवाडकर उर्फ भिड़े से राज की अनुपस्थिति के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, “हां, उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं और वह शूटिंग से गायब हैं, लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. हम एक अभिनेता के तौर पर सेट पर आते हैं और शूट करते हैं.”
Also Read: अगस्त्य नंदा संग डिनर डेट पर पहुंचीं सुहाना खान, श्वेता बच्चन ने इस वजह से बटोर ली लाइमलाइट, VIDEO
बता दें कि, हाल ही में राज अनादकट हाल अपनी मां और बहन के साथ दुबई के इंटरनेशनल ट्रिप पर गए थे. उन्होंने वहां से अपने पोस्ट के जरिए अपनी कई यादें साझा की थीं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. राज का एक शौकीन ब्लॉगर भी हैं और यूट्यूब पर अपने वीडियो के जरिए प्रशंसकों से अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं. राज जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 की कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘सॉरी सॉरी’ में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




