Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Gurucharan Singh
Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं. उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कहा गया है कि गुरुचरण दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए गए थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला.
Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का रोल निभाने वाले गुरुचरण सिंह दिल्ली से लापता हो गए हैं. खबर है कि एक्टर दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन न तो वो घर पहुंचे न ही मुंबई में उनकी कोई खबर है. गुरुचरण के पिता ने कथित तौर पर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गुमशुदगी की शिकायत में गुरु के पिता ने कहा कि अभी तक अभिनेता घर नहीं लौटे.
गुरुचरण सिंह हुए लापता
ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह के लापता होने की शिकायत उनके पिता ने दर्ज करवाई. जिसमें लिखा था, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था. वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था. वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है. वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब वह लापता है.’
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पॉपुलर हुए गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह को आखिरी बार टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में देखा गया था. उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीवी शो छोड़ दिया और वह उस समय अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने लगे. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे. उनकी और गोकुलधाम सोसाइटी के पुरूष मंडल की नोकझोंक और लड़ाईया दर्शकों को खूब हंसाती थी. उनके जाने के बाद सीरियल में नए स्टार की एंट्री हुई. हालांकि अभी फैंस को गुरुचरण की याद आती है.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से लेकर Khatron Ke Khiladi तक, टीवी सीरियल जो ओटीटी पर हुए HIT
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










