Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नहीं हुई है बबीता जी और टप्पू की सगाई, मुनमुन दत्ता-राज अनादकट ने कही ये बात

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Mar 2024 12:25 PM

विज्ञापन

munmun-raj

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता मुनमुन दत्ता, जो बबीता अय्यर के रूप में काफी पॉपुलर हैं, के बारे में अफवाह थी कि उन्होंने शो में दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट से सगाई कर ली है. बताया गया कि कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई गुजरात के वडोदरा में हुई थी. अब मुनमुन और राज ने इन बातों को महज अफवाह करार दिया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक स्टार के बारे में ज्यादा से ज्यादा डिटेल्स जानना पसंद करते हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें आई कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने एक दूसरे संग सगाई कर ली है. बताया गया कि कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई गुजरात के वडोदरा में हुई थी. इन अफवाहों पर अब मुनमुन और राज ने चुप्पी तोड़ी है और इन्हें बेबुनियाद बताया है. बता दें कि मुनमुन जहां बबीता जी के रोल से काफी फेमस हुई थी. वहीं राज सीरियल में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाते थे, लेकिन 2022 में उन्होंने शो छोड़ दिया.

राज अनादकट ने सगाई की खबरों को लेकर क्या कहा?
राज अनादकट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा “सभी को नमस्कार, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार है. टीम राज अनादकट…” इधर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अरे भाई टप्पू ने आखिरकार बबीता जी को पटा लिया… दोनों की सगाई हो गई है बधाई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पापा जिसके लिए परेशान रहते थे… उससे बेटे ने सगाई कर ली है… क्या बात है.” एक अन्य यूजर ने कहा, ”मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों की सगाई हो गई है.”


मुनमुन दत्ता ने क्या कहा?
मुनमुन दत्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ”यह खबर हास्यास्पद, फर्जी और बकवास है… इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और सच कहूं तो, मैं अपनी ऊर्जा इस नकली चीज पर नहीं देना चाहती जो बार-बार सामने आती रहती है. उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब उनके रिश्ते की अफवाहें ऑनलाइन सामने आई हैं. यह पहली बार नहीं है जब मुनमुन और राज झूठी अफवाहों में फंसे हैं. इससे पहले, अभिनेत्री ने अपने रिश्ते के बारे में अफवाहों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा था.


राज और मुनमुन पहले भी कई बार इन मुद्दों पर कर चुके हैं बात
राज ने उस समय लिखा था, “हर कोई, जो लगातार मेरे बारे में लिख रहा है, उस नतीजे के बारे में सोचें जो आपकी ‘कुक्ड अप’ (झूठी) कहानियों के कारण मेरे जीवन में हो सकता है और वह भी मेरी सहमति के बिना मेरे जीवन के बारे में… सभी वहां मौजूद क्रिएटिव लोग कृपया अपनी रचनात्मकता को कहीं और लगाएं, अन्यथा यह आपके लिए मददगार नहीं होगा… भगवान उन्हें अच्छी समझ प्रदान करें.” मुनमुन ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए और फिर लिखा, “आम जनता के लिए, मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं, लेकिन आपने जो गंदगी की है, वह साबित करती है कि हम कैसे हैं.” मुनमुन और राज ने लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर और जेठालाल के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई, जिसने हाल ही में 4,000 एपिसोड पूरे किए.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या बबीता जी ने टप्पू संग कर ली है सगाई, फैंस बोले- जेठालाल का क्या होगा…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola