Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या बबीता जी ने टप्पू संग कर ली है सगाई, फैंस बोले- जेठालाल का क्या होगा…

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Mar 2024 5:42 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफवाह है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने राज अनादकट संग सगाई कर ली है. हालांकि अभी तक स्टार्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित और पॉपुलर शो में से एक रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. अब खबर आई है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट, जिन्होंने शो में क्रमशः बबीता अय्यर और टिपेंद्र जेठालाल गड़ा उर्फ ​​टप्पू का किरदार निभाया था, ने एक दूसरे संग सगाई कर ली है. बता दें कि कुछ साल पहले स्टार्स की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. जहां मुनमुन ने शुरू में इन रिपोर्टों की आलोचना की और उन्हें ‘बनाई गई कहानियां’ कहा. अब न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने हाल ही में एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली है.


मुनमुन दत्ता-राज अनादकट ने कर ली है सगाई
पोर्टल के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सह-कलाकारों ने वडोदरा (गुजरात) में एक करीबी समारोह में अपने परिवारों की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. एक सूत्र ने न्यूज 18 को बताया, ”सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी. जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं. मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे फंक्शन में भी मौजूद थे. इसमें आगे कहा गया, ”जब से राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल हुए हैं तब से वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं… यह बहुत स्पष्ट था. सेट पर सभी को इसके बारे में पता था.” दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे. इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं. इधर फैंस कह रहे हैं कि अब जेठालाल का क्या होगा.


मुनमुन और राज की कई फोटोज हुई थी वायरल
मुनमुन और राज की डेटिंग की खबरें और उनकी तसवीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई थी. तब राज ने लिखा था, “हर कोई, जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, उन नतीजों के बारे में सोचें जो हो सकते हैं, क्योंकि आपकी ‘कुक्ड अप’ (झूठी) कहानियां और वह भी मेरी सहमति के बिना मेरे जीवन के बारे में… आप सब अपनी क्रिएटिविटी वहां लगाएं, जहां जरुरत हो, मेरी लाइफ में न आएं…भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें.” मुनमुन ने भी ट्रोल्स पर पलटवार किया था, जिन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “13 साल तक लोगों का मनोरंजन करते रहे और आपमें से किसी को भी मेरी गरिमा को तार-तार करने में 13 मिनट भी नहीं लगे…. आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है.” बता दें कि मुनमुन और राज ने अभी तक अपनी सगाई के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पुरानी सोनू की होगी वापसी, भिड़े की लाइफ में आएगी खुशियां

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola