Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah कुंवारे पोपटलाल की रियल लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प, भाग कर की थी शादी

Updated:
विज्ञापन
Shyam Pathak on working in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Shyam Pathak on working in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपटलाल यानी श्याम पाठक सीरियल में शादी करने के लिए परेशान है. हर बार उनकी जिंदगी में लड़की आती है, लेकिन शादी तक रिश्ता नहीं पहुंच पाता. लेकिन रियल लाइफ में वो शादीशुदा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से दर्शकों का फेवरेट शो रहा है. 14 साल से ये शो लोगों को खूब हंसा रहा है. शो में एक ऐसा किरदार है, जिसकी शादी नहीं हो रही. ये रोल का नाम है पत्रकार पोपटलाल, जिसे श्याम पाठक निभा रहे है. शो में भले उन्हें पत्नी नहीं मिल रही, लेकिन असल जिंदगी में वो शादीशुदा है. चलिए बताते है आपकी लव स्टोरी.

श्याम पाठक की पत्नी 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपटलाल यानी श्याम पाठक सीरियल में शादी करने के लिए परेशान है. हर बार उनकी जिंदगी में लड़की आती है, लेकिन शादी तक रिश्ता नहीं पहुंच पाता. लेकिन पर्सनल लाइफ में एक्टर ने अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाली फ्रेंड रेशमी से शादी की है. कपल के तीन बच्चे भी है और वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. उनकी बेटी का नाम नियति और बेटे का नाम पार्थ और शिवम है.

श्याम पाठक की फिल्मी लव स्टोरी

श्याम पाठक और रेशमी की लव स्टोरी किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉलेज में रेशमी को देखते ही उनपर दिल हार गए थे. रेशमी भी उनकी दीवाने हो गई थी. लेकिन उनके प्यार के बारे में जब दोनों के घरवालों को पता चला तो वो काफी गुस्सा हो गए. उनके परिवार वालों ने उनके रिश्ते के लिए मना कर दिया. मगर घरवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने भाग कर शादी कर ली. हालांकि कुछ समय तक नाराज रहने के बाद उनके परिवार वाले मान गए.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम सचिन श्रॉफ बने दूल्हा,दुल्हनिया चांदनी की खूबसूरती देख दिल हार जाएंगे फैंस
इन शोज में एक्टर ने किया था काम

श्याम पाठक ने ‘जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली’ और ‘सुख बाय चांस’ जैसे शोज में भी काम किया है. इसके अलावा पोपटलाल चाइनीज़ फिल्म ‘लस्ट, कॉशन’ में काम किया था. साल 2007 में आई इस फिल्म में वह सुनार यानी जूलरी शॉपकीपर बने थे. फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले शॉपकीपर के किरदार में पोपटलाल यानी श्याम पाठक जंच गए थे. इस फिल्म में श्याम पाठक के अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी नजर आए थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola