Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस किरदार ने TMKOC छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर किसी को उतार-चढ़ाव…
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से टीवी पर आ रहा है. शो की लोकप्रियता हाल ही के दिनों में थोड़ी कम हुई है. सीरियल में अब कई पुराने किरदार नजर नहीं आते. इस बीच रीटा रिपोर्टर यानी प्रिया आहूजा ने बड़ी बात कही है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों को काफी पसंद आता है. सीरियल में कई नये किरदारों की एंट्री हो चुकी है. कई पुराने किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया है.

मालव राजदा और प्रिया आहूजा तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हुआ करते थे. इस साल शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया था. हालांकि उनके शो छोड़ने की वजह सामने नहीं आई.

प्रिया आहूजा ने अब कई महीनों बाद अपने पति मालव राजदा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने पर टेलीचक्कर से बात की. उन्होंने कहा, ”हर किसी को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. हम अलग नहीं हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि जब उसे निराशा घर करने लगी तो मैंने उससे कहा, ‘मालव, इसका हम पर असर हो रहा है.”
प्रिया आहूजा ने कहा, जब यह घर आने लगा तो मैंने उससे कहा कि, ‘अब तुम्हें बाहर निकलने की जरूरत है.’ बेहतर होगा कि आप घर पर ही रहें. बाहर से नकारात्मकता मत लाओ.’ उन्हें एहसास हुआ कि एक व्यक्ति के रूप में उनका कामकाजी जीवन उन पर कैसे प्रभाव डाल रहा है और उन्होंने उस जगह से बाहर निकलने का फैसला किया.’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रीटा रिपोर्टर के किरदार से फेमस हुई प्रिया आहूजा ने शो को अलविदा कह दिया है. अब वो शो में नजर नहीं आती है. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी है.

प्रिया आहूजा इन दिनों अपने बच्चे और फैमिली पर ज्यादा ध्यान दे रही है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और खूब सारे पोस्ट शेयर करती रहती है.

प्रिया अपने पति संग मजेदार रील्स वीडियो भी फैंस के संग शेयर करती रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर 647K फॉलोअर्स है. अबतक उन्होंने इंस्टा पर करीब 1,179 पोस्ट किए है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी को लेकर कई खबरें चल रही थी. चर्चा थी कि वो शो में वापस आ रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शो में दिशा वकानी अभी तक नहीं लौटी.

शो में उनकी वापसी की खबर जानकर फैंस काफी ज्यादा खुश और उत्साहित हो गए थे. हालांकि जब वो नहीं लौटी तो यूजर्स ने मेकर्स को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया.

दयाबेन के तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद अभी तक शो में उनकी जगह कोई नहीं ले सका है. हालांकि हर किरदार की जगह किसी ना किसी की एंट्री हो चुकी है, लेकिन दयाबेन की जगह कोई नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










