Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं नट्टू काका? एक्टर घनश्याम नायक ने बताई पूरी सच्चाई
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 May 2021 7:47 AM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. आज भी फैंस शो को बड़े दिलचस्पी के साथ देखते है. शो में जेठालाल की दुकान में काम करने वाले नट्टू काका का किरदार घनश्याम नायक (Ghanashyam Nayak)निभाते हैं. घनश्याम को लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि वो इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे है. इस पर अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

घनश्याम नायक ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया है और कहा कि वो आर्थिक तंगी से नहीं गुजर रहे. एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि लोग इतना नकारात्मक क्यों सोचते हैं. वो ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं. मैंने शो से कोई ब्रेक नहीं लिया है. ये ऐसा समय है कि हर कोई मजबूर है. सीनियर आर्टिस्ट शूटिंग करने के लिए महाराष्ट्र के बाहर नहीं जा रहे हैं.’
आगे वो कहते है, ‘मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं किसी तरह की आर्थिक तंगी से नहीं गुजर रहा. मैं घर पर खूब मजे कर रहा हूं. मेरे बच्चे ऐसे समय में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. मुझे ये सब देखकर खुशी होती है कि हम किसी के काम आ रहे हैं. मैं बेरोजगार नहीं हूं.’
घनश्याम ने बताया कि, सब ठीक होते ही मैं जल्द से जल्द सेट पर वापसी करूंगा और लोगों का मनोरंजन करूंगा. बता दें कि तारक मेहता शो में घनश्याम साल 2008 से ही इसका हिस्सा है और अभी तक वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंटरटेन कर रहे है. उन्हें शो में 10 साल से ज्यादा हो गया है.
गौरतलब है कि नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे हम दिल दे चुके सनम, तेरे नाम, चोरी चोरी, खाकी आदि में काम किया है. इसके अलावा वो 350 से ज्यादा हिंदी सीरियल और 200 से ज्यादा गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए