ePaper

TMKOC की दयाबेन का नया वीडियो आया सामने, पति और दोनों बच्चों के साथ पूजा करती दिखी दिशा वकानी

Updated at : 23 Feb 2023 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC की दयाबेन का नया वीडियो आया सामने, पति और दोनों बच्चों के साथ पूजा करती दिखी दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो में बीते कई सालों से दयाबेन दिखाई नहीं दे रही हैं. फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दिशा वकानी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपने पति और दोनों बच्चों के साथ देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. वह सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. शो की गरबा क्वीन यानी की दयाबेन काफी वक्त से शो से गायब है. साल 2017 में एक बच्ची को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस 5 साल से ब्रेक पर हैं. साल 2022 में उन्हें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला था. हालांकि फैंस शो में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें अपने दोनों बच्चों को पति के साथ मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है.

दिशा वकानी का नया वीडियो

हाल ही में दिलीप जोशी और दिशा वकानी के एक फैन क्लब पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था. इसमें अभिनेत्री अपने पति और दो बच्चों के साथ एक पूजा के बीच में नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “दिशा वकानी का हालिया वीडियो उम्मीद है कि वह वापस आएंगी.” दिशा अपने परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी गरबा क्वीन जल्द ही वापस आएंगी.

https://www.instagram.com/p/Co6MXn3IZyf/
दिशा की वापसी पर दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गढ़ा का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने भी खुलासा किया कि उन्हें दया का किरदार याद आता है. उन्होंने कहा, ”यह पूरी तरह से निर्माताओं पर निर्भर करता है…वे तय करेंगे कि वे किसी नए अभिनेत्री को रिप्लेस करना चाहते हैं या नहीं. एक कलाकार के तौर पर मुझे दया का किरदार याद आता है. लंबे समय से आप सभी ने दया और जेठा के अच्‍छे और मजेदार दृश्‍यों का लुत्‍फ उठाया है. जब से दिशा जी गई हैं, वो हिस्सा, वो एंगल, फनी पार्ट गायब है. दया और जेठा के बीच की केमिस्ट्री नदारद है. लोग भी यही कह रहे हैं. देखते हैं, मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं, असित भाई हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, तो आप नहीं जानते कि कुछ दिलचस्प सामने आ सकता है या नहीं. कल किसने देखा.”

Also Read: TMKOC: दयाबेन को शो में हर दिन मिस करते हैं जेठालाल, दिशा वकानी की वापसी पर कही ये बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले भारतीय टेलीविजन नाटकों में से एक है. इसका प्रीमियर 2008 में हुआ था और यह अभी भी मजबूत चल रहा है. यह शो तारक मेहता द्वारा लिखित और असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित एक साप्ताहिक कॉलम “दुनिया ने उंधा चश्मा” पर आधारित था. इसमें दिलीप जोशी, मुनमुम दत्ता, अमित भट्ट, श्याम पाठक और कई अन्य कलाकार हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola