Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू पर केस करने भिड़े पहुंचा पुलिस स्टेशन, सोनू को भगाने का लगेगा इल्जाम

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़ टप्पू के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है. भिड़े और मेहता साहब काफी परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां लेटेस्ट एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. भिड़े, माधवी, जेठालाल, मेहता साहब और बापूजी टप्पू को ढूढ़ने के लिए मंदिर की ओर निकलते हैं. जब वह फूल वाले के पास पहुंचते हैं, तो वह कहता है कि कुछ बच्चे आए थे और जयमाला वाले माला बनाकर ले गए हैं. इससे उन्हें शक होता है कि क्या टप्पू और सोनू भागकर शादी तो नहीं करने वाले हैं. भिड़े जेठालाल को खरी-खोटी सुनाता है और कहता है कि अगर तुमने टप्पू को पहले से काबू में रखा होता और अच्छे संस्कार दिए होते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता. इसपर जेठालाल कहते हैं कि मैं भी पलटकर सोनू के बारे में यह कह सकता हूं.

टप्पू पर केस करने के लिए पुलिस स्टेशन जाएगा भिड़े

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े गुस्से से आग बबूला हो जाता है. वह माधवी से कहेगा कि सखाराम पर बैठो, मुझे सोनू को ढूढ़ने का तरीका मिल गया है. जब जेठालाल उससे पूछेगा कि क्या. तब वह कहेगा कि वह पुलिस स्टेशन जा रहा है और टप्पू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगा कि टप्पू ने बहला फूसलाकर सोनू को भगाया है. यह सुनकर जेठालाल, बापूजी और मेहता साहब घबरा जाते हैं और उसे रोकते हैं, लेकिन वह नहीं रूकेगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

भिड़े को सोनू के तरफ से आएगा कॉल

पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद भिड़े को चालू पांडे मिलेंगे. वहां भिड़े कहेगा कि उसके घर में आग लग गई है और उसे बुझाना है. वह बताएगा कि उसकी बेटी सोनू को टप्पू ने झासे में लेकर भगा लिया है. पुलिस स्टेशन में तभी गड़ा परिवार भी पहुंचते हैं और कहते हैं कि दोनों बच्चों आपसी सहमति से भागे हैं. यह सब ड्रामा चलता है कि तभी सोनू का कॉल भिड़े के पास आता है और वह कहती है कि आप कहां है. भिड़े बताता है वह चालू पांडे जी के पास है. वह कहती है कि आप जल्दी टप्पू के घर पहुंच जाइये. मुझे कुछ जरूरी बताना है. अब वह बात कौन सी होगी, इसपर संस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola