Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल-बबीता जी के शो छोड़ने पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वे कुछ व्यक्तिगत कारणों से उस समय उपस्थित नहीं थे
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jul 2025 6:54 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah new entry
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मौजूदा ट्रैक में जेठालाल और बबीता जी की अनुपस्थिति ने ऑनलाइन चर्चा को हवा दे दी है, नेटिजन्स क्यास लगा रहे हैं कि दोनों ने 17 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि बीते दिनों गोगी ने इन रूमर्स को बेबुनियाद बताया था. अब कॉमेडी ड्रामा के प्रोड्यूसर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. दर्शक एपिसोड से लेकर हर एक किरदार के बारे में जानना पसंद करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में भूतनी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. हालांकि इसमें जेठालाल और बबीता जी की कमी जरूर फैंस को खल रही है. उनकी अनुपस्थिति ने चर्चा पैदा कर दी, क्या दोनों ने शो छोड़ दिया है. अब असित कुमार मोदी ने इसपर रिएक्ट किया.
ऑनलाइन फैली बातों को असित ने कहा रूमर्स
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने मनी कंट्रोल संग बातचीत में कहा, “आपको मालूम है आज का सोशल मीडिया कैसा है? सोशल मीडिया इतना नेगेटिव हो चुका है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा एकदम पॉजिटिव शो है. फैमिली शो है, खुशियां देता है. उसके बारे में तो कुछ लोगों को पॉजिटिव सोचना चाहिए. ये नहीं कि कुछ भी छोटी-छोटी बातों पर कुछ भी अफवाह फैलाओ, कुछ भी अनचाही बात कर लो. वो अच्छी बात नहीं है.”
जेठालाल और बबीता जी के शो छोड़ने पर क्या बोले असित कुमार मोदी
दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, “ऐसा कुछ नहीं है, सब लोग हमारी टीम का हिस्सा हैं. वे कुछ व्यक्तिगत कारणों से उस समय उपस्थित नहीं थे. इसलिए, ऐसा कोई मुद्दा नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “जब भी मैं किसी से व्यक्तिगत रूप से मिलता हूं और वे शो या इसकी कहानियों के बारे में बात करते हैं, तो मैं इसे बहुत सकारात्मक रूप से लेता हूं, क्योंकि दर्शक ही हमारे लिए सबकुछ हैं. शो उनकी खुशी के लिए बनाया गया है.”
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










