ePaper

क्‍या सलमान खान के शो में नजर आयेंगी 'तारक मेहता' की बबीता जी? जानें वायरल खबर का सच

Updated at : 28 Jul 2020 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या सलमान खान के शो में नजर आयेंगी 'तारक मेहता' की बबीता जी? जानें वायरल खबर का सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress Munmun Dutta: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इनदिनों शो में शामिल होने को लेकर कई सेलेब्‍स के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें से एक नाम है अभिनेत्री मुनमुन दत्‍ता (Munmun Dutta) का. मुनमुन दत्‍ता सीरीयल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार निभाती हैं.

विज्ञापन

Munmun Dutta on Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इनदिनों शो में शामिल होने को लेकर कई सेलेब्‍स के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें से एक नाम है अभिनेत्री मुनमुन दत्‍ता (Munmun Dutta) का. मुनमुन दत्‍ता सीरीयल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि मुनमुन दत्‍ता इस शो में इंट्री कर सकती हैं. अब ऐसी खबरों पर मुनमुन दत्‍ता ने प्रतिक्रिया दी है.

मुनमुन दत्‍ता ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इन खबरों को महज अफवाह बताया है. उन्‍होंने साफ किया है कि वह ‘बिग बॉस 14’ में नजर नहीं आयेंगी.

मुनमुन ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखा, ‘मेरे बारे में जो खबर चल रही है कि मैं बिग बॉस के अगले सीजन में नजर नहीं आनेवाली हूं, यह गलत है. मुझे यह शो देखना पसंद है, लेकिन मैं बिग बॉस के घर में नहीं जा रही हूं. कृपया इन झूठी खबरों पर भरोसा न करें. धन्‍यवाद.’

Also Read: TMKOC: ‘बबिता जी’ कर चुकी हैं शाहरुख खान के साथ काम, तारक शो से है इतनी कमाई, जानें एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें…

मुनमुन दत्‍ता के अलावा टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति, राजीव सेन, तेजस्वी प्रकाश, शुभांगी अत्रे, अध्‍ययन सुमन, कुलदीप सिंह, चाहत खन्ना और कुछ नाम शामिल हैं. 26 सितंबर को फिल्मसिटी सेट पर प्रतियोगियों को लॉक कर दिया जाएगा.वहीं 27 सितंबर को इस शो का प्रीमियर होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीज़न लॉकडाउन से प्रेरित होगा और इस सीज़न की टैगलाइन होगी, ‘बिग बॉस होगा रॉकिंग’.

बता दें कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सिर्फ रील ही नहीं रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. आये दिन मुनमुन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसन्द करते है. तारक मेहता में भी उनकी एक्टिंग को सराहा जाता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. इसके अलावा बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ एक पेन के ऐड में भी काम किया है. फिल्मों की बात करें तो वो मुंबई एक्सप्रेस’ और 2006 में आई ‘हॉलिडे’ में भी दिखीं थी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola