System OTT Release: इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की कानूनी ड्रामा, नोट कर लें तारीख
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 May 2026 6:07 PM
System OTT Release
System OTT Release: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म सिस्टम 22 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यह एक हाई-स्टेक्स ड्रामा है, जो सत्ता और न्याय के जटिल अंतर्संबंधों की पड़ताल करता है.
System OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जल्द ही कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आएंगी. मूवी विशेषाधिकार, शक्ति और न्याय से जुड़े सवालों की पड़ताल करती है. अश्विनी अय्यर तिवारी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 22 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. हाई-स्टेक्स ड्रामा कानूनी लड़ाइयों पर केंद्रित है.
क्या है फिल्म की कहानी
पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा की ओर से बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित, ‘सिस्टम’ दो बिल्कुल अलग बैकग्राउंड की महिलाओं की कहानी है, जो सच्चाई की तलाश में एक साथ आती हैं. फिल्म में सोनाक्षी नेहा राजवंशी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक विशेषाधिकार प्राप्त सरकारी वकील हैं और ज्योतिका, सारिका रावत हैं, जो एक साधारण बैकग्राउंड से आती हैं और अदालत में स्टेनोग्राफर का काम करती हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोनों को एक बेहद दोषपूर्ण व्यवस्था को चुनौती देने के लिए मजबूर होना पड़ता है, साथ ही उन्हें अपने रास्ते में खड़ी शक्तिशाली ताकतों का सामना भी करना पड़ता है.
कौन से स्टार्स हैं मौजूद
फिल्म यह दर्शाती है कि सच्चाई अक्सर अदालती फैसलों और आधिकारिक आदेशों से परे होती है. फिल्म में प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सायंदीप गुप्ता जैसे कलाकार भी हैं. सिस्टम की कहानी हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है.
फिल्म को लेकर क्या बोले निर्माता
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, निर्माता हरमन बावेजा ने कहा, “सिस्टम एक दिलचस्प कानूनी ड्रामा है, जो दो अलग-अलग दुनिया की दो दृढ़ निश्चयी महिलाओं को न्याय के अपने-अपने विचारों से जोड़ता है. सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर ने इसमें दमदार परफॉर्म किया है. प्राइम वीडियो और अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ इस फिल्म पर काम करने से हम बेहद खुश हैं
यह भी पढ़ें- Bandar का फर्स्ट पोस्टर इंटरनेट पर छाया, रॉकस्टार अवतार में बॉबी देओल ने मचाया धमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










