ePaper

Swayamvar-Mika Di Vohti:मीका सिंह के स्वयंवर में शामिल होने पहुंचे कपिल शर्मा, बोले- डर है कहीं दुल्हा...

Updated at : 15 May 2022 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Swayamvar-Mika Di Vohti:मीका सिंह के स्वयंवर में शामिल होने पहुंचे कपिल शर्मा, बोले- डर है कहीं दुल्हा...

मीका सिंह 'स्वयंवरः मीका दी वोटी' की शूटिंग जोधपुर में कर रहे है. इसमें मीका के करीबी दोस्त-कॉमेडियन कपिल शर्मा उनके जीवन के इस खास समय में उनका साथ देते नजर आएंगे.

विज्ञापन

Swayamvar Mika Di Vohti: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में है. मीका शो ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ के जरिए अपनी दुल्हनिया खोजेंगे. शो के प्रोमो वीडियोज वो लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहे है. ये शो 19 जून से शुरू होने जा रहा है. इसमें शामिल होने के लिए मीका के करीबी दोस्त कपिल शर्मा जोधपुर रवाना हो गए है. कपिल ने इसकी जानकारी अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दी.

‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’

मीका सिंह ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ की शूटिंग जोधपुर में कर रहे है. इसमें मीका के करीबी दोस्त-कॉमेडियन कपिल शर्मा उनके जीवन के इस खास समय में उनका साथ देते नजर आएंगे. कपिल ने कुछ तसवीरें शेयर की जिसमें वो प्राइवेट जेट के अन्दर जाते दिख रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जोधपुर में मेरे भाई मीका सिंह पाजी के स्वयंवर में शामिल होने जा रह हूं. खर्चा बहुत हो गया, एक ही बात का डर है, कहीं दुल्हा न मुकर जाए.

https://www.instagram.com/p/CdiKhevP76o/
कपिल शर्मा के पोस्ट पर मीका सिंह का कमेंट

कपिल शर्मा ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग #mika #mikakaswayamvar का इस्तेमाल किया है. साथ ही बताया कि उनके इस लुक को उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने डिजाइन किया है. इसपर मीका सिंह ने कमेंट कर उन्हें जल्दी आने के लिए कहा है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई मीका पाजी को. एक अन्य ने लिखा, शो में खूब मस्ती देखने मिलने वाला है.

Also Read: Kapil Sharma Show: सनी लियोनी ने खुद को बताया बुद्धू, मीका सिंह की शादी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
कपिल शर्मा पहुंचे जोधपुर

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कपिल शर्मा एक कार से नीचे उतरते दिख रहे है. कपिल जोधपुर पहुंच चुके है और उनका स्वागत भव्य तरीके से होता है. वीडियो में आप देखेंगे कि होटल में कुछ लोग उनका स्वागत करते है. महिलाएं लोक गीत पर डांस करती दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CdiQUpUphs3/
‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ का प्रोमो

मीका सिंह ने शो ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ का प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसमें वो कहते दिखे थे, लंदन हो पेरिस हो या झुमरी तलैया. कितनी शादियां और पार्टियां होती है और मेरे ही गानों पर लाखों दिल और रिश्ते जुड़ते हैं. लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola