सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक, साल 2023 में फैंस से किया अपना वादा पूरा करेंगे सितारे

साल 2023 बॉलीवुड के लिए एक गेम-चेंजिंग ईयर साबित होने वाला है. जहां शाहरुख खान, सनी देओल और कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स की मूवीज रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शाहरुख खान
साल 2023 में सबसे पहले तो शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. इसके बाद एसआरके राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे. उनके पास एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ भी है, जिसमें वह नयनतारा के साथ नजर आएंगे.

सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लिए भी ये साल काफी खास होने वाला है. क्योंकि वह गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म गदर एक प्रेम कथा का दूसरा पार्ट है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगा.

कार्तिक आर्यन
साल 2022 में, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब इस साल उनकी फिल्म शहजादा आएगी. इसमे कृति सेनन भी होंगी. इसके बाद कियारा आडवाणी के साथ रोमांटिक-ड्रामा ‘सत्यप्रेम की कथा’ है.

सलमान खान
सलमान खान ‘टाइगर 3’ के साथ स्वैग लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ है. दर्शक इस ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी इसी साल रिलीज होगी, जिसमें शहनाज गिल धमाकेदार डेब्यू करने के लिए तैयार है.

रणबीर कपूर
ब्रह्मास्त्र के बाद, रणबीर कपूर पहली बार 2023 में श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ में दिखाई देंगे. बता दें कि रणबीर को रोमांटिक स्पेस में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये कितना धमाल मचाता है. अभिनेता संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना के साथ भी नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










