ePaper

बारिश में भीगी नजर आईं कपिल शर्मा की 'भूरी’, इस तसवीर में सुमोना का दिखा बेहद ही दिलकश अंदाज

Updated at : 23 Oct 2020 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश में भीगी नजर आईं कपिल शर्मा की 'भूरी’, इस तसवीर में सुमोना का दिखा बेहद ही दिलकश अंदाज

Sumona Chakravarti photo : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरदार से फेमस हुई सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. एक्ट्रेस की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते है. इन दिनों सुमोना की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बारिश में भीगी नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Sumona Chakravarti photo : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरदार से फेमस हुई सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. एक्ट्रेस की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते है. इन दिनों सुमोना की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बारिश में भीगी नजर आ रही हैं.

सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की हैं. इस तसवीर की खास बात ये है कि वह बारिश में भीगी हुई नजर आ रही है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है और साथ में मैचिंग चूड़ियां भी पहनी हुई है. साड़ी में वो काफी दिलकश दिखाई दे रही है.

https://www.instagram.com/p/B2M5cFJl3Mz/

इन तस्वीरों में सुमोना बारिश के मौसम का पूरा आनंद लेते हुए दिखी और उनकी ये ख़ुशी चेहरे पर दिख रही है. शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, एक लड़री भीगी भागी सी. ये गाना जो गाना उन्होंने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा है वह 1958 में आई फिल्म “चलती का नाम गाड़ी” का सुपरहिट गाना है.

https://www.instagram.com/p/CAIm8wSl5kw/
https://www.instagram.com/p/B9d7kgcl3gt/

हालांकि ये सुमोना की लेटेस्ट तसवीर नहीं है लेकिन फिर भी उनके फैंस इसपर कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगी’. एक ने लिखा, ‘कतई जहर लड़की हो तुम’. एक ने लिखा, ‘वॉव नशीली आंखें’. एक ने लिखा, ‘आपका दिल बहुत अच्छा है.’

Also Read: VIDEO : कंगना रनौत के इस गाने पर कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ और ‘करण’ ने दिखाया अपना स्वैग, फैंस बोले- आप दोनों की जोड़ी…

सुमोना चक्रवती और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. सुमोना ने साल 2018 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की पत्‍नी मंजू के‍ किरदार में नजर आईं. इस किरदार से उन्‍हें खासा पहचान मिली. दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मन मोहा था. सुमोना चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर आमिर खान और मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘मन’ से की थी. इसके बाद कुछ सालों तक कई टेलीविजन शोज़ में नजर आईं. हालांकि उन्‍हें बड़ी सफलता साल 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टेलीविजन शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में निभाए गए किरदार नताशा से मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola