The Archies: जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज की शूटिंग शुरू, सुहाना खान, खुशी और अगस्त्य नंदा दिखाएंगे जलवा

Updated:
विज्ञापन
The Archies: जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज की शूटिंग शुरू, सुहाना खान, खुशी और अगस्त्य नंदा दिखाएंगे जलवा

जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म द आर्चीज की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा डेब्यू करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म कथित तौर पर शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है. फिल्म निर्माता रीमा कटगी ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए फिल्म के सेट से पहली तस्वीर शेयर की है.

पहले फोटोज में एक क्लैपबोर्ड दिखाया गया है. शीर्षक में कॉमिक्स के OG फॉन्ट का प्रयोग किया गया है. तस्वीर को साझा करते हुए रीमा ने लिखा, “आर्ची के #शूटस्टार्ट्स # टाइगरबेबी का पहला सोलो प्रोडक्शन #partnerincrime @zoieakhtar @Netflix.” इसमें आज की डेट 18 अप्रैल लिखी हुई है. फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर कर रही हैं और ये कॉमिक सीरीज बेस्ड होगी.

पिछले महीने, फिल्म की शूटिंग से सुहाना, खुशी और अगस्त्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ज��कर वायरल हुई थी. वायरल फोटोज में सुहाना को जैकेट के साथ काले रंग का कपड़ा पहने देखा गया, जबकि अगस्त्य को भूरे रंग की टी शर्ट और पैंट पहने देखा गया. खुशी अपने विग में बाहर खड़ी थी. लीक हुई तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि खुशी बेट्टी कूपर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सुहाना वेरोनिका की भूमिका निभा सकती हैं. अगस्त्य शायद आर्ची की भूमिका निभा रहे हैं.

जोया ने पिछले साल नवंबर में इस परियोजना की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने अभी तक फिल्म के कलाकारों के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग ऊटी और आसपास के हिल स्टेशनों में की जाएगी. ‘द आर्चीज’ फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है. दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है. इस प्रतिष्ठित कॉमिक्स के भारतीय सीक्वल का निर्माण टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola