ePaper

PHOTO : सुहाना खान ब्लैक स्लीक ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस, वायरल हुई स्टारकिड की ये खूबसूरत तसवीर

Updated at : 14 Jun 2021 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO : सुहाना खान ब्लैक स्लीक ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस, वायरल हुई स्टारकिड की ये खूबसूरत तसवीर

suhana khan glamorous photo in sleek black dress shahrukh khan daughter photos viral: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan)अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना बखूबी जानती हैं कि खुद को सबसे अलग और हटकर कैसे दिखाना है.

विज्ञापन

Suhana Khan Glamorous Photo : एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan)अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना बखूबी जानती हैं कि खुद को सबसे अलग और हटकर कैसे दिखाना है. उनकी तसवीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.

इन तसवीरों को सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. स्टारकिड ब्लैक कलर की शॉर्ट स्लीक ड्रेस में नजर आ रही हैं. वो ओपन हेयर में पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तसवीर सनसेट की है जो शायद उनके न्यूयॉर्क शहर के अपार्टमेंट से ली गई है. सुहाना फिलहाल New York University’s Tisch School of the Arts में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं. वो अक्सर अपने अपार्टमेंट की तस्वीरें पोस्ट करती हैं और फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं.

undefined

बता दें कि सुहाना ने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है. सुहाना ने अपने जन्मदिन पर एक खास इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, “ट्वेंटीवन.” इंस्टाग्राम पर उनकी मां गौरी खान ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में सुहाना की एक तस्वीर साझा की था और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे… आपको आज, कल और हमेशा प्यार किया जाता है.” सुहाना ने वापस लिखा, “आई लव यू.”

undefined

सुहाना खान का लक्ष्य अपने पिता की तरह एक एक्टर बनना है, हालांकि शाहरुख खान ने कहा है कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को अपना करियर शुरू करने से पहले पढ़ाई पर फोकस करे. हालांकि फैंस सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: ‘तारक मेहता’ की दयाबेन ने बैकलेस ड्रेस में किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा ये VIDEO

गौरतलब है कि, सुहाना खान जहां सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है तो वहीं उनके भाई आर्यन खान बहुत कम ही सोशल मीडिया पर नजर आते है. आर्यन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करते है. सुहाना अक्सर अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोर ले जाती है, इसबार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola