आयुष्मान खुराना के Stree 3 का हिस्सा बनने पर भाई अपारशक्ति बोले- इससे बेहतर खबर क्या…
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2024 4:22 PM
Stree 3: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 275.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब अपारशक्ति खुराना ने आयुष्मान के स्त्री 3 में हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ी है.
Stree 3: स्त्री 2, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंजक त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं. यह फिल्म 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है, जो सुपरहिट रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्त्री 2 ने रिलीज के एक हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर 275.35 करोड़ रुपये कमाये है.
स्त्री 2 की सफलता पर क्या बोले अपारशक्ति खुराना
हॉरर कॉमेडी फिल्म में बिट्टू का किरदार निभाने वाले एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अब मूवी की सक्सेस पर बात की है. उन्होंने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा, “इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है. मुझे लगता है कि लोग परफॉर्मेंस से लेकर नंबरों तक जिस तरह का प्यार मुझे दे रहे हैं, उससे मुझे खुशी महसूस होती है.”
क्या अपारशक्ति को कभी लगा था इतनी जल्दी फिल्म 250 करोड़ का करेगी कमाई
अपारशक्ति खुराना जवाब देते हुए कहा, “बिल्कुल नहीं. मुझे नहीं लगता कि कोई यह कहेगा कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या की उम्मीद थी. हर कोई मूवी के ब्लॉकबस्टर बनने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन इसे दर्शकों-क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली.”
क्या आयुष्मान खुराना बनेंगे स्त्री 3 का हिस्सा
स्त्री 2 के एंड-क्रेडिट सीन में वरुण धवन ने सीक्वल को लेकर हिंट दिया था. वे कहते हैं कि भास्कर दिल्ली में एक ऐसा खतरा है, जो अपने दांतों से इंसानों पर हमला करता है और उनका खून चूसता है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आयुष्मान खुराना को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया जाएगा. अब अपारशक्ति ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
आयुष्मान के स्त्री 3 में भाग लेने पर क्या बोले अपारशक्ति
स्त्री 2 स्टार का कहना है, “मैं बहुत खुश हूं. टचवुड यार. इससे बेहतर खबर क्या हो सकती है? हम लंबे समय से एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे, और आखिरकार, हमें एक साथ कुछ करना है, जो वास्तव में बहुत बड़ा है, यह मजेदार होने वाला है. वह बचपन से ही मेरे जीवन का पिशाच रहा है, लेकिन मैं सबसे छोटा हूं, इसलिए मैं हर चीज से बच जाऊंगा.
Also Read- Stree 2 की धमाकेदार सफलता, आने वाले दो दिनों में तोड़ेगी नए रिकॉर्ड
Also Read- Stree 2: स्त्री 2 की सफलता के बीच करण जौहर से जुड़े विवाद पर अभिषेक बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी..
Also Read- Stree 2: हंसल मेहता ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई आश्चर्य नहीं कि ये…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










