South OTT Releases: शुक्रवार को लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज हो रही हैं साउथ की ये धांसू नई फिल्में

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Apr 2025 4:37 PM

विज्ञापन

South OTT Releases

South OTT Releases: रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा कोर्ट स्टेट वर्सेज ए नोबॉडी से लेकर फैमिली एंटरटेनर पेरुसु तक, इस शुक्रवार कई दिलचस्प फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो आपके वीकेंड को धांसू बना देगा. मूवीज के एंड इतने खतरनाक है कि आप टीवी स्क्रीन से जुड़े रहेंगे.

विज्ञापन

South OTT Releases: वीकेंड में अक्सर लोग कंफ्यूज होते हैं कि इस वीक क्या नया देखें और एंजॉय करें. अगर आपने अभी तक अपनी वॉच लिस्ट को फिक्स नहीं किया है, तो अब टेंशन की बात नहीं है. साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जो इस वीक रिलीज होने वाली है. इसमें आपको संस्पेंस से लेकर थ्रिलर और रोमांस का तड़का मिलेगा.

कोर्ट स्टेट वर्सेज ए नोबॉडी

नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली फिल्म दो किशोरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनका मासूम रोमांस तब भयावह मोड़ लेता है, जब लड़की के पिता की ओर से लड़के पर POCSO सहित गंभीर अपराध का आरोप लगाया जाता है.

पेरुसु

नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली पेरुसु एक बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें बुजुर्ग की मौत हो जाती है और परिवार उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के लिए संघर्ष करता है.

उथारम

फिल्म की शुरुआत में एक डॉक्टर पुलिस स्टेशन पहुंचती है और रिपोर्ट करती है कि जंगल के बीच में एक शव को दफनाया गया है. हालांकि, पुलिस उस पर भरोसा नहीं करती और स्थिति को लापरवाही से लेती है. बाद में, महिला जंगल में सभी को इकट्ठा करती है और मीडिया से सहायता प्राप्त करने का प्रयास करती है. इस थ्रिलर को आप ETvWin पर देख सकते हैं.

14 डेज गर्लफ्रेंड इंटो

14 डेज गर्लफ्रेंड इंटो को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. मूवी की कहानी हर्ष और अहाना के बारे में हैं. दोनों डेटिंग ऐप पर मिलते हैं और उनके प्यार में पड़ जाते हैं.

किंग्स्टन

जी.वी. प्रकाश कुमार स्टारर एक्शन-हॉरर फिल्म किंग्स्टन जी 5 पर 13 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. फिल्म किंग्स्टन किंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लालची आदमी है, जो पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार है.

पेनकिली

पेनकिली को मनोरमामैक्स, सिम्पलीसाउथ पर 11 अप्रैल से एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कानून की मुसीबत से बचने के लिए पागलपन का नाटक करते हुए प्यार में पड़ जाती है. इसमें साजिन गोपू, अनस्वरा राजन, जिस्मा विमल और रोशन शानवास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

प्रवीण कूडू शप्पू

श्रीराज श्रीनिवासन की ओर से निर्देशित फिल्म को आप 11 अप्रैल से सेनी लिव पर देख सकते हैं. यह फिल्म ऐसे लोगों के समूह पर केंद्रित है, जो भारी बारिश के दौरान ताड़ी की दुकान में शरण लेते हैं. उसके बाद, वे शाम को आराम से ताश के खेल और शराब पीने लगते हैं. सुबह दुकान एक क्राइम सीन में बदल जाती है, जब दुकान के मालिक कोम्बन बाबू की मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Advance Booking: सनी देओल नहीं दोहरा पाए गदर 2 वाला जादू, जाट ने की मामूली शुरुआत

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola