South OTT Releases: इस शुक्रवार बिंज लिस्ट में जोड़ें साउथ की ये फिल्में, एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2025 10:02 AM
South OTT Releases
South OTT Releases: इस वीक ओटीटी पर साउथ की कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसे आप घर बैठे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं. कॉमेडी से लेकर रोमांस और जबरदस्त थ्रिलर आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी.
South OTT Releases: इस सप्ताह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनीलिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धांसू फिल्में रिलीज होने जा रही है, जो दर्शकों को अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से टीवी स्क्रीन पर बांधे रखेगी. लिस्ट में ईटीवी विन के ओरिजिनल अनागनगा से लेकर मलयालम भाषा की ब्लैक कॉमेडी पिक्चर मरनामास और मलेशियाई तमिल भाषा की रोमांस कॉमेडी सी4 सिंटा शामिल है.
C4 Cinta
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
हरि, सोनिया और उनके साथी मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करते हैं, जहां उन्हें नए सिरे से उभरे रिश्तों और अनकही सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है. परिवार और दोस्ती की ये रोलरकोस्ट राइड आपको खूब एंटरटेन करेगी.
Arjun S/o Vyjayanthi
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
इस फिल्म की कहानी अर्जुन की यात्रा पर केंद्रित है, जो अपने गांव के लोगों की रक्षा के लिए अपनी मां के खिलाफ जाकर उनकी लिए खड़ा रहता है.
मरनामास
कहां देखें: SonyLIV
फिल्म एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म को सिजू सनी और शिवप्रसाद ने मिलकर लिखा था. सीरियल किलर पर ध्यान केंद्रित करने के बावजूद, फिल्म में कई कॉमेडी सीन्स भी है, जो आपको टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा.
अनागनगा
कहां देखें: ETVWin
सुमंत की लेटेस्ट फिल्म अनागनगा, 15 मई, 2025 को ETV Win पर पहली बार दिखाई जाएगी. यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में शिक्षा प्रणाली की पुनर्व्याख्या करने के शिक्षक के प्रयासों को दर्शाती है. ट्रेलर में पिता-पुत्र के रिश्ते को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है.
नेसिप्पाया
कहां देखें: SunNXT
नेसिप्पाया की कहानी दीया नामक एक डांसर और अर्जुन नामक एक इंजीनियरिंग छात्र पर केंद्रित है. जब दीया अपनी नौकरी शुरू करने के लिए पुर्तगाल चली जाती है, तो उनके बीच रोमांटिक रोमांच शुरू होता है और कई मोड़ आते हैं. फिल्म रोमांस और रहस्य के बीच बदलती रहती है, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है.
यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










