ePaper

दुबई में फंसे लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, रहने और खाने का फ्री व्यवस्था

Updated at : 05 Mar 2026 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Sonu Sood dubai mission help amid iran israel tension rajpal yadav reaction

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और मिडिल इस्ट में हमले की तस्वीर

Sonu Sood: ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने उनलोगों के लिए मुफ्त आवास का ऐलान किया है. सोनू सूद ने बताया कि कैसे उनसे मदद मांगी जा सकती हैं. जानिए पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Sonu Sood: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. मिसाइल हमले, कैंसिल फ्लाइट्स और असमंजस के बीच कई टूरिस्ट, कारोबारी और आम लोग दुबई में फंसे हुए हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आए हैं. सोनू सूद ने उनलोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.

रहने की फ्री व्यवस्था करेंगे सोनू सूद

सोनू ने ऐलान किया है कि जो भी लोग दुबई में फंसे हैं और जिनके पास रहने की कोई सुरक्षित जगह नहीं है, उनके लिए वे मुफ्त आवास की व्यवस्था करेंगे. खास बात ये है कि उनकी मदद सिर्फ भारतीयों तक सीमित नहीं है. उन्होंने साफ कहा है कि इंसानियत के नाते वे हर जरूरतमंद की मदद करेंगे.

कैसे मिलेगी मदद?

सोनू सूद ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई दुबई में फंसा है और रहने का ठिकाना नहीं है, तो सीधे इंस्टाग्राम पर उन्हें डायरेक्ट मैसेज करें. बिना किसी फीस या शर्त के वे रहने की व्यवस्था करवाएंगे. सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर उन्हें असली सुपरहीरो बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि जहां कागजी प्रक्रियाएं लंबी चलती हैं, वहां सोनू सीधे जमीनी स्तर पर काम करते नजर आते हैं.

राजपाल यादव की कहानी में नया मोड़

दुबई मिशन से पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद को लेकर भी पहल की थी. जब कानूनी विवाद और चेक बाउंस के मामलों के चलते राजपाल की मुश्किलें बढ़ीं, तब सोनू ने इंडस्ट्री से आर्थिक सहयोग की अपील की थी. हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने कभी किसी से मदद नहीं मांगी. उनका दावा है कि वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं और काम की कमी नहीं है. उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया जिनमें उन्हें कंगाल बताया गया था.

यह भी पढे़ं: करोड़पति यूट्यूबर अनुराग डोभाल का आखिरी व्लॉग, रोते हुए परिवार पर लगाया आरोप

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola