सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे किसी को मतलब नहीं….
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jun 2024 11:02 AM
Sonakshi Sinha reacts to pregnancy rumours
शत्रुघ्न सिन्हा के यह कहने के बाद कि वह और उनकी पत्नी पूनम अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में "अभी भी डिटेल्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं". अब सोनाक्षी ने खुद अपनी वेडिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं.
पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें इंटरनेट पर तूल पकड़ रही थीं. जहां फैंस शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, वहीं सब ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में कौन-कौन से गेस्ट नजर आएंगे. इन सभी खबरों और बहस के बीच, बीते दिनों उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बयान दिया था, जिसने इंटरनेट पर मानों आग लगा दी थी. उन्होंने कहा था, “आजकल के बच्चे बताते हैं, पूछते नहीं है, बस डिसीजन सुना देते हैं.” इन दो शब्दों ने इंटरनेट को दो गुटों में बांटकर सोनाक्षी को एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया है.
जहीर इकबाल संग शादी पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
अब सोनाक्षी सिन्हा ने फाइनली अपनी वेडिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने आईडिवा संग बातचीत में कहा, ”सबसे पहले तो यह मेरा निजी मामला है और दूसरी बात, यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है. मुझे यह बात समझ नहीं आती कि लोग क्यों इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं इस बात में… मेरे मम्मी-पापा से ज्यादा तो लोग मुझे मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, जो कि मुझे बहुत मजेदार लगता है. अब मुझे इसकी आदत हो चुकी है. मुझे इससे परेशानी नहीं होती और अब लोग उत्सुक हैं तो क्या ही कर सकते हैं.”
Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता
हीरामंडी में नजर आई थी सोनाक्षी सिन्हा
शादी की बड़ी खबरों के बीच ऐसे बयान आने से लोग काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा शुरू से ही काफी बेबाक और बिंदास रही हैं. वे हमेशा अपना पक्ष खुलकर रखती हैं, लेकिन उनके इस बयान ने कंफ्यूजन को काफी बढ़ा दिया है. सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी. इस सीरीज में एक्ट्रेस ने “फरीदान” और “रिहाना अप्पा” का किरदार निभाया था. उन्होंने मनीषा कोइराला, आदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शार्मीन सेगल मेहता और ताहा शाह बदुशा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के दूसरे सीजन का भी ऐलान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










