KSBKBT 2: स्मृति ईरानी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- माफ करने के…

Updated:
विज्ञापन

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 साल का लीप आया है. तुलसी जेल से बाहर आई है और उसके परिवार वाले उससे नफरत करते हैं. अपकमिंग ट्रैक में आने वाले ट्विस्ट को लेकर स्मृति ईरानी ने खुलासा किया है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist: स्टारप्लस का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपनी कहानी के एक नए फेज में पहुंच चुका है. 10 साल के लीप के बाद विरानी परिवार में काफी कुछ बदल जाएगा. जहां तुलसी जेल से वापस आएगी. इधर हितेन अपनी मां से नफरत कर रहा होगा. नंदिनी ने किसी को अभी तक सच नहीं बताया होगा.

Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, इस जर्नी में कई ट्विस्ट और टर्न आएंगे, लेकिन मूल रूप से यह परिवार, माफ करने और प्यार के बारे में है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक तुलसी की कहानी में अपने जीवन की झलक देखेंगे और उसके साथ इस नए अध्याय के हर पल का आनंद लेंगे.”

Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कहा, “पिछले कुछ सालों में लोगों ने मेरी तारीफ करते हुए कहा है कि आप हमें अपनी मां, दादी या नानी की याद दिलाती है. मेरा मानना ​​है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि हर परिवार को, चाहे दुनिया कितनी भी बदल जाए, अंततः किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो बांटने के बजाय घावों को भरने का काम करती है.”

लीप को लेकर बदले रिश्ते पर क्या बोली स्मृति ईरानी

लीप को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री आगे कहती हैं, “यह अगला अध्याय बहुत खास है. दस साल बाद तुलसी एक ऐसे परिवार में लौटती है, जो बदल चुका है, रिश्ते और भी उलझ गए हैं और दूरियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं. तुलसी को विश्वास है कि रिश्ते को एक और मौका मिलना चाहिए और परिवार एक-दूसरे के पास वापस आ सकता है. 10 साल के लीप के बाद तुलसी की जिंदगी एक नए फेज में एंट्री करने वाली है. वक्त के साथ परिवार बदल चुका है, रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो गए हैं और ड्रामा भी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच चुका है, लेकिन तुलसी का अपने पूरे परिवार को साथ रखने का जज्बा अब भी कायम है.

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप, ये 2 किरदार कहेंगे अलविदा, पार्थ बोले- चौंकाने वाला बड़ा ट्विस्ट

यह भी पढ़ें- Kyunki 2 Leap: 10 बाद जेल से रिहा हुई तुलसी, इस शख्स ने शांति निकेतन में घुसने से किया मना

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola