Kanika Kapoor दोबारा निकलीं Corona Positive, परिवार का था दावा- पहली रिपोर्ट गलत

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 7:33 AM

विज्ञापन

Kanika Kapoor- बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का सोमवार को दोबारा से कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया. इसमें वह एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का सोमवार को दोबारा से कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया. इसमें वह एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. हालांकि कनिका के परिवार का दावा था कि रिपोर्ट गलत है और हो सकता है कि कनिका को कोरोना वायरस का संक्रमण ना हो. जिसके बाद कनिका का दोबारा टेस्ट करवाया गया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर अस्पताल की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसमें कनिका कपूर के साथ तीन लोगों की रिपोर्ट के बारे में बताया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह कनिका कपूर की ही रिपोर्ट है और इसमें कनिका कपूर का जेंडर ‘पुरुष’ बताया गया है और कनिका की उम्र भी 28 साल बताई गई है, जबकि कनिका करीब 41 साल की हैं. इस रिपोर्ट के सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगर के घर वालों ने इस पर सवाल उठाया.

कनिका के परिवार वालों को लगा कि जो लोग कनिका के संपर्क में आए किसी थे, उनमें किसी भी व्यक्ति में ये वायरस नहीं पाया गया और सबकी रिपोर्ट निगेटिव आयी. जिसके बाद कनिका और उनके परिवार के दावों को झूठा साबित करने के लिए एक बार फिर से कनिका का टेस्ट किया गया. इस बार भी कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. फिलहाल उनका इलाज लखनऊ में किया जा रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 120 से 130 लोगों की पहचान हो गई है और उनके सैंपल भी ले लिये हैं. इनमें 35 लोग कानपूर से हैं. वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी इन सभी लोगों की पहचान निकालने में जुटे हुए हैं. अब तक लगभग 63 लोगों के सैंपलों को परीक्षण हो चुका है, जो सभी निगेटिव आए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका को उसी होटल में रखा गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ठहरी थी. हालांकि, BCCI ने अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है.

इससे पहले कनिका कपूर के बर्ताब को लेकर डॉक्टर्स ने कहा था कि वह किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल उनके बर्ताव से परेशान है. लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं.

गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola