बुरे फंसे बादशाह! इस गाने पर आया नोटिस, जानिए क्या है मामला?

Updated:
विज्ञापन

सिंगर व रैपर बादशाह

Singer Badshah: रैपर बादशाह का नया हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ विवादों में आ गया है. गाने के कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. इस मामले की सुनवाई 13 मार्च को पानीपत में होने वाली है. जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

Singer Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह अपने म्यूजिक और रैप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनके कई गाने ऐसे हैं जो रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन जाते हैं और फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. लेकिन इस बार उनका एक नया गाना उन्हें मुश्किल में डालता नजर आ रहा है. दरअसल, हाल ही में रिलीज हुआ उनका हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ विवादों में घिर गया है और इसी को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

विज्ञापन

गाने के बोल पर उठा विवाद

मामला यह है कि बादशाह के इस गाने के कुछ बोलों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. हरियाणा महिला आयोग का कहना है कि गाने के शब्द काफी आपत्तिजनक हैं और इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है. महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के मुताबिक, आयोग को इस गाने के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. शिकायत करने वालों का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द अश्लील हैं और यह हमारी संस्कृति के खिलाफ जाते हैं. 1 मार्च 2026 को गाना रिलीज होने के बाद से ही यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके बाद आयोग ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया.

किन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

6 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बादशाह के गाने के खिलाफ पानीपत की दो संस्थाओं ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत करने वालों में सविता आर्य, जो ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ की अध्यक्ष हैं, और शिव कुमार, जो ‘शिव आरती इंडिया फाउंडेशन’ के निदेशक हैं, शामिल हैं. इन दोनों का आरोप है कि गाने में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो बेहद भद्दे हैं. उनका कहना है कि इसमें महिलाओं के साथ-साथ नाबालिगों को भी गलत तरीके से दिखाया गया है.

कब होगी सुनवाई?

इस मामले को लेकर महिला आयोग ने पानीपत के एसपी को भी निर्देश दिए हैं कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए. जानकारी के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता खुद आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया करेंगी.

सेंसर सिस्टम पर भी सवाल

रेनू भाटिया ने इस पूरे मामले में सेंसर सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इतने आपत्तिजनक शब्दों वाले गाने को मंजूरी कैसे मिल गई. उन्होंने बताया कि वह खुद तीन साल तक फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं, इसलिए इस तरह के कंटेंट को पास होना हैरान करने वाला है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह ने खुद किया अनाउंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola