सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, दोस्त के बर्थडे में एक साथ हुए स्पॉट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के लव्ड कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. अब दोनों को एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) बी-टाउन के क्यूटटेस्ट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को देखकर फैंस को एक अलग ही सुकून मिलता है. ये दोनों लवबर्ड्स अक्सर डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किए जाते है. अब कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ हाथों में हाथ डाले बॉलीवुड कलाकार निर्माता अश्विनी यार्डी के बर्थडे बैश में देखा गया. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है.
फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. वीडियो में सिड और कियारा को एक साथ एक ही कार से उतरते हुए देखा जा सकता है. दोनों कपल साथ में काफी ज्यादा प्यारे लग रहे थे. सिद्धार्थ को डेनिम जैकेट के साथ आरामदायक हल्के काले रंग की पैंट पहने देखा गया. वहीं कियारा फैशन स्टेटमेंट बनाने के लिए एक भी पल नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस को गोल्डन रंग के स्कर्ट के साथ सफेद रंग की ब्रा पहने स्पॉट किया गया. कियारा इन कपड़ों में काफी सिजलिंग लग रही थी.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वीडियो को देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”इन दोनों को एक साथ देखना बस सुकून है”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”इनको साथ देख अलग ही खुशी होती हो…परफेक्ट कपल”. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह, ”क्या आप दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है…मतलब जल्द ही शादी..वाह बहुत खुश हुं आपके लिए.” बता दें कि दोनों कपल के बीच तब खिचड़ी पकनी शुरू हुई, जब दोनों एक साथ फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट थी.
Also Read: कियारा आडवाणी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इन तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल, PICS
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ दोनों के पास कुछ प्रोजेक्ट हैं. कियारा आडवाणी अगली बार गोविंदा नाम मेरा नामक रोमांटिक कॉमेडी में विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. बाद में, वह सत्यप्रेम की कथा में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्राअगली बार फिल्म मिशन मजनू में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे. वह अजय देवगन के साथ फिल्म थैंक गॉड में भी नजर आएंगे. साथ ही, वह वर्तमान में धर्मा प्रोडक्शंस की योद्धा के लिए काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










