सिद्धांत सूर्यवंशी की पत्नी ने लिखा- 'आखिरी सांस तक करूंगी प्यार...', पोस्ट पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Nov 2022 11:01 AM

विज्ञापन

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी एलीसिया ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. सिद्धांत का दो दिन पहले जिम में वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके जाने का गम उनकी पत्नी के पोस्ट में साफ दिख रहा है.

विज्ञापन

Siddhanth Vir Surryavanshi wife post: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhanth Vir Surryavanshi) के निधन से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर सिद्धांत के दोस्त उनके नाम भावुक पोस्ट लिख रहे है. अब उनकी पत्नी एलीसिया ने अपने पति के लिए काफी इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. एलीसिया ने लिखा कि वो उनसे हमेशा प्यार करती रहेगी.

सिद्धांत सूर्यवंशी की पत्नी ने लिखा पोस्ट

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने एलीसिया राउत से साल 2017 में शादी की थी. एलीसिया ने सिद्धांत के साथ तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, मैं आपसे प्यार करती हूं और तब तक प्यार करती रहूंगा जब तक मैं जिंदा हूं. 24 फरवरी 2017 को हमने साथ में पहली तसवीर ली थी. इस दिन के बाद से आप हमेशा मुझे मुस्कुराते हुए देखना चाहते थे, जीवन से प्यार करना, जीवन का आनंद लेना, नई चीजों को आजमाना, कोशिश करना और मेरी सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहते थे.

https://www.instagram.com/p/Ck5WMYLoxP6/
एलीसिया राउत ने लिखा- आप इकलौते ऐसे व्यक्ति थे…

एलीसिया राउत ने आगे पोस्ट में लिखा, आप इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने बिना किसी डर के मेरा हाथ थामा था और हमेशा मेरे साथ खड़े थे. मैं आपके साथ एक बच्ची बन गई थी. आपकी मुस्कान, आपकी आंखों में सभी के लिए प्यार, सब का केयर करना मुझे याद आएगा. मुझे पता है कि आप हमेशा एक एंजेल के रूप में गाइड करते रहेंगे. लव यू लव यू लव यू लव यू और हमेशा करते रहूंगी, जैसा कि आपने मुझे प्यार का सही मतलब दिखाया.

Also Read: सिद्धांत वीर ने आखिरी पोस्ट में किया था इन चीजों का जिक्र, एक्टर की मौत के बाद वायरल हुआ INSTA POST
इन शोज में दिखे थे सिद्धांत

एलीसिया राउत के इस भावुक कर देने वाले पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें हिमम्त रखने के लिए कह रहे है. बता दें कि सिद्धांत सूर्यवंशी ने सीरियल कुसुम के साथ अपनी शुरुआत की थी. उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था. वो आखिरी बार टीवी शो क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल में नजर आये थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola