सिद्धांत वीर ने आखिरी पोस्ट में किया था इन चीजों का जिक्र, एक्टर की मौत के बाद वायरल हुआ INSTA POST

Updated:
विज्ञापन

टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. बता दें कि बीते दिन एक्टर का निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड हो गए थे.

विज्ञापन

‘कुसुम’, ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शोज में काम कर चुके एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया. सिद्धांत को जिम में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. एक्टर की मौत से हर कोई काफी शॉक्ड और दुखी है. जो भी उन्हें जानता था, वो अभी यही कह रहा है कि वो अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते थे. इस बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सिद्धांत का आखिरी इंस्टा पोस्ट

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत से उनके चाहने वाले काफी दुखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच हफ्ते पहले एक पोस्ट लिखा था, जो अब वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, मेरी 3 पसंदीदा आवश्यक चीजें… हर दिन.. कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां हूं.. काम पर या घर पर. हालांकि ये एक प्रमोशनल पोस्ट थी, लेकिन ये बात साफ हो गया कि वो अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे.

सिद्धांत वीर का इंस्टा पोस्ट

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम पर उनके ऐसे कई पोस्ट थे, जिसमें वो जिम में वर्क आउट करते दिख रहे. एक्टर को इंस्टाग्राम पर 22.8K लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 473 पोस्ट किए है और करीब 417 लोगों को फॉलो करते है. उनके निधन के बाद यूजर्स को उनके पोस्ट काफी याद आ रहे है.

टीवी सेलेब्स ने जताया था दुख

वहीं, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के दुख पर कई टीवी स्टार्स ने दुख जताया था. जय भानुशाली ने उनकी फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘बहुत जल्दी चले गए.’ फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ‘मेरे दोस्त अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी की जिम में कसरत करते हुए हृदय गति रुकने से निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनका निधन टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है.’

Also Read: Siddhaanth Vir: तलाक के बाद इस रशियन मॉडल से की थी शादी, जानें उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें
सिद्धांत ने इन शोज में किया था काम

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने सीरियल कुसुम के साथ अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने कई शो में मुख्य किरदार भी निभाए थे. उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था. वो आखिरी बार टीवी शो क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल में नजर आये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola