'मां-बाप और धरती पर बोझ हो तुम..' जन्माष्टमी के भोग पर ट्रोल ने निकाला नुक्स, तो भड़कीं कंगना रनौत बोलीं- 'सिर्फ खाने पर ध्यान दो'
कंगना रनौत, फोटो - इंस्टाग्राम
मनाली वाले घर में कान्हा जी का भोग बना रहीं कंगना रनौत के वीडियो पर एक यूजर ने दावा कर दिया कि 'गैस बर्नर ऑन ही नहीं है'. फिर क्या था, 'क्वीन' कंगना ने भी ऐसा करारा पलटवार किया कि हर तरफ इसी बहस के चर्चे छिड़ गए.
बॉलीवुड की 'पंगा क्वीन' और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बात बिना किसी डर के रखना और आलोचकों को करारा जवाब देना उनकी पुरानी आदत है. हाल ही में जन्माष्टमी के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक यूजर ने उनके कुकिंग वीडियो पर उंगली उठानी चाही, लेकिन कंगना ने उसकी ऐसी क्लास लगाई कि हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है.
मनाली के किचन से शेयर किया था जन्माष्टमी भोग का वीडियो
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कंगना रनौत ने अपने मनाली स्थित पुश्तैनी घर से एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे अपनी माँ के किचन में खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण के लिए खास भोग तैयार करती नजर आ रही थीं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को त्यौहार की बधाई दी. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस उनकी सादगी की तारीफ करने लगे.
नेटीजन ने पकड़ी गलती कहा "गैस बर्नर तो ऑन ही नहीं है"
तारीफों के बीच एक्स (X) पर एक यूजर ने वीडियो में गलती निकालने की कोशिश की. यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जिस बर्तन में कंगना खाना बना रही हैं, उसके नीचे गैस बर्नर ऑन ही नहीं है और बर्तन पहले से काला पड़ चुका है. बस फिर क्या था, इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut और Baba Ramdev का विवाद खत्म, रक्षाबंधन पर गिफ्ट और फोन कॉल से हुआ पैचअप
"तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो..." कंगना का तीखा पलटवार
ट्रोल का यह कमेंट सामने आते ही कंगना रनौत ने देर न करते हुए उसे आड़े हाथों लिया. उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा,
“यह हलवा नहीं बल्कि भोग है. इसमें कई चीजें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर इस फेज में सबको मिक्स करके सेट होने और पीस काटने के लिए रखा जाता है.”
कंगना का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. उन्होंने ट्रोलर को आड़े हाथों लेते हुए आगे लिखा, “जो लोग अपने माता-पिता और इस धरती पर बोझ हैं, उनसे कुकिंग स्किल्स की उम्मीद नहीं की जा सकती. तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो, पकाने की चिंता मत करो”

कंगना के जवाब ने मचाया बवाल
कंगना के इस तीखे रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. उनके चाहने वाले फैंस कंगना के इस बेबाक और मुंहतोड़ अंदाज का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इतनी छोटी सी बात पर यूजर्स को इतना कड़ा जवाब देने की जरूरत नहीं थी.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: थेरेपी छोड़िए नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म देखिए... कंगना रनौत ने हनुमान अंश का किया रिव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए