Siddharth Nigam Relationship: जिस मिस्ट्री गर्ल का 2 साल से छुपा रखा था चेहरा, आखिरकार सामने आ ही गया सिद्धार्थ निगम का असली प्यार

Updated:
विज्ञापन

सिद्धार्थ निगम और रिया ठक्कर, फोटो - इंस्टाग्राम

चॉकलेटी बॉय सिद्धार्थ निगम ने जन्माष्टमी पर अपनी पर्सनल लाइफ का एक राज खोला है. 2 साल तक छिपाए रखा प्यार, आखिरकार उन्होंने दुनिया के सामने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का चेहरा ला ही दिया है.

विज्ञापन

ना कोई रूमर, ना कोई लीक हुई तस्वीर और ना ही पैपराजी की नजर... टीवी और बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय सिद्धार्थ निगम ने अपनी पर्सनल लाइफ का राज ऐसे मोड़ पर खोला कि हर कोई दंग रह गया. अक्सर अपनी सिंगल लाइफ का टैग लेकर घूमने वाले सिद्धार्थ ने जन्माष्टमी की रात अचानक एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया. एक्टर अब सिंगल नहीं हैं. 2 साल तक जिस प्यार को उन्होंने चार दीवारों के बीच छुपाकर रखा था, आखिरकार उस हसीना का चेहरा उन्होंने दुनिया के सामने ला ही दिया.

विज्ञापन

"2024 में मिले दो अजनबी..." सिद्धार्थ का दिल छू लेने वाला नोट

अपनी गर्लफ्रेंड रिया के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने एक भावुक मैसेज लिखा. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी और रिया की पहली मुलाकात साल 2024 में हुई थी. सिद्धार्थ ने लिखा, “2024 में दो अजनबी मिले. दो अलग जिंदगियां, जिनकी मुलाकात कब हमारी कहानी का इतना हसीन हिस्सा बन गई, हमें पता ही नहीं चला. हमारे पास कोई प्लान या स्क्रिप्ट नहीं थी. हम बस मिले और आम मुलाकातों, हंसी-मजाक के बीच एक खूबसूरत अहसास जन्म लेने लगा.”

View on Instagram

आखिर क्यों 2 साल तक राज रखा यह रिश्ता?

अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ ने यह भी साफ किया कि उन्होंने इतने लंबे समय तक इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर क्यों रखा. उन्होंने लिखा, “हम इस रिश्ते को बहुत वक्त से सिर्फ अपने तक सीमित रखकर जी रहे थे. इसे संजो रहे थे. लेकिन जब आपकी लाइफ में कोई इतनी खुशी और पॉजिटिविटी लेकर आता है, तो आपका मन करता है कि उस खुशी का थोड़ा सा हिस्सा दुनिया के साथ भी बांटे. इसीलिए आज हम आपके सामने हैं.”

फैन ने पूछा, "कैसा लग रहा है?" तो एक्टर बोले, "हाथ कांप रहे हैं"

जैसे ही सिद्धार्थ का यह पोस्ट सामने आया, टीवी इंडस्ट्री के सितारों और फैंस की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया. कमेंट सेक्शन में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि “भाई, लाइफ के इस नए सफर की शुरुआत करके कैसा फील हो रहा है?” तो सिद्धार्थ ने इमोशनल इमोजी के साथ जवाब दिया, “घबराहट से हाथ कांप रहे हैं.”

View on Instagram

बाल कलाकार से बनाई खास पहचान

आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने आमिर खान की सुपरहीट फिल्म 'धूम 3' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'महाकुंभ' और 'अलादीन - नाम तो सुना होगा' जैसे सीरियल्स में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता. अब सिद्धार्थ और रिया के इस नए सफर के लिए फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

ये भी पढ़ें: परिवार से रिश्ता तोड़ा, फिर मांगी माफी... अब बिग बॉस 20 में दिखेंगे फैसल खान, जाने लें नेटवर्थ और विवाद

ये भी पढ़ें: बादशाह संग बंद कमरे में शादी, 150 दिन में बर्बादी... बिग बॉस 20 में ईशा रिखी बताएंगी रिश्ते के टूटने की पूरी कहानी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola