Shrimad Ramayan OFF Air: ऑफ-एयर नहीं हुआ श्रीमद् रामायण, सोनी नहीं बल्कि इस चैनल पर हो रहा टेलीकास्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2024 1:06 PM
Shrimad Ramayan
श्रीमद रामायण को लेकर दर्शक सोच रहे थे कि ये बंद हो गया है. हालांकि सच्चाई कुछ और है. सीरियल इसी साल शुरू हुआ था और सोनी पर रात 9 बजे आता था. अब शो दूसरे चैनल पर आने लगा है.
Shrimad Ramayan: जनवरी 2024 में श्रीमद रामायण सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. पौराणिक शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. कुछ समय से शो के ऑफ-एयर की खबरों मे फैंस को परेशान कर दिया. कुछ दिन से सोनी टीवी पर श्रीमद रामायण रात 9 बजे नहीं आ रहा, जिसके बाद कई दर्शकों ने मान लिया कि शो बंद हो गया. हालांकि दर्शकों के लिए गुड न्यूज है. शो ऑफ-एयर नहीं हुआ है, बल्कि ये दूसरे चैनल पर शिफ्ट हो गया है.
क्या सच में ऑफ एयर हो रहा श्रीमद रामायण?
नहीं, श्रीमद रामायण ऑफ-एयर नहीं हो रहा है.
क्यों फैंस के दिमाग में आया कि श्रीमद रामायण हो रहा ऑफ-एयर?
12 अगस्त से अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 शुरू हो गया है. कौन बनेगा करोड़पति 16 सोनी टीवी पर रात 9 बजे आता है और इस टाइमिंग पर पहले श्रीमद रामायण आता था. ऐसे में फैंस ने जब श्रीमद रामायण शो नहीं देखा, तो उन्हें लगा कि शो ऑफ एयर हो गया है.
क्या सब चैनल पर शिफ्ट हो गया श्रीमद रामायण?
सोनी चैनल ने श्रीमद रामायण को सोनी सब पर शिफ्ट कर दिया है. ये अब सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे आता है. मेकर्स ने ये फैसला केबीसी 16 के लिए जगह बनाने के लिए किया है.
सुजय रेउ ने श्रीमद रामायण के सब टीवी पर शिफ्ट होने पर क्या कहा?
वहीं, श्रीमद् रामायण को आप सोनी लिव पर भी देख सकते हैं. वहीं, शो के सोनी से सब पर शिफ्ट होने को लेकर सुजय रेउ ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, मुझे उम्मीद है दर्शकों से हमें वैसा ही प्यार मिलेगा, जैसे पहले मिला. भगवान राम, राम राज्य स्थापित करने के अपने प्रयासों में लगे हुए है. मेरा मानना है कि दर्शकों को उनकी जीत के बाद होने वाले इमोशनल और पर्सनल संघर्षों का पता लगाने के लिए इसे देखना चाहिए, जिसमें सीता से भावनात्मक अलगाव भी शामिल है.
Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










