Srimad Ramayan नहीं होगा ऑफ-एयर, अब सोनी नहीं इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, दिन और तारीख जान लें
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2024 2:21 PM
Shrimad Ramayan
सीरियल 'श्रीमद् रामायण' एक पॉपुलर शो है, जिसके ऑफ-एयर होने की खबर सामने आ रही थी. अब इसके पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं. इसके अलावा चैनल ने शो को लेकर नयी जानकारी दी है.
Shrimad Ramayan: टीवी सीरियल ‘श्रीमद् रामायण’ को लेकर कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि ये बंद होने वाला है. इस खबर को जानने के बाद फैंस कोफी परेशान हो गए थे. अब दर्शकों के लिए गुड न्यूज कि शो ऑफ-एयर नहीं होने वाला है. सीरियल अब सोनी टीवी से सोनी सब पर शिफ्ट हो रहा है. इस बात की जानकारी चैनल ने खुद सोशल मीडिया पर दी. चलिए आपको बताते हैं किस दिन से इसे आप सोनी सब पर देख सकते हैं.
क्या ऑफ-एयर हो रहा ‘श्रीमद् रामायण’
‘श्रीमद् रामायण’ इसी साल जनवरी में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. अब ये शो 12 अगस्त से शाम 7.30 बजे सोनी सब पर आएगा. इसके बारे में बताते हुए चैनल सब सोनी ने लिखा, श्री राम और देवी सीता की महा गाथा का नया अध्याय, एक नए मंच पर! अब से शो सोमवार से लेकर शनिवार तक, शाम 7:30 बजे से 12 अगस्त से सिर्फ सोनी सब पर. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रामायण का अब तक का सबसे अच्छा वर्जन. एक यूजर ने लिखा, दिन की सबसे अच्छी खबर! श्रीमद् रामायण वाकई सबसे बेहतरीन शो है.
Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
क्यों सब पर शिफ्ट किया गया ‘श्रीमद् रामायण’
‘श्रीमद् रामायण’ को सोनी टीवी से सोनी सब पर इसलिए शिफ्ट किया गया क्योंकि अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 शुरू होने वाला है. शो 16 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. वहीं, ‘श्रीमद् रामायण’ में भगवान राम का रोल सुजय रेउ निभा रहे हैं और माता सीता का रोल प्राची बंसल निभा रही हैं. निकितिन धीर रावण का किरदार निभा रही है. निर्भय वाधवा, भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रही है. शो में बसंत भट्ट, लक्ष्मण बने हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










