मुश्किल समय को यादकर छलका शोएब इब्राहिम का दर्द, मदद के लिए आगे आया था ये शख्स, बोले- उनके लिए कुछ…

Updated:
विज्ञापन
मुश्किल समय को यादकर छलका शोएब इब्राहिम का दर्द, मदद के लिए आगे आया था ये शख्स, बोले- उनके लिए कुछ…

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल में से एक है. दोनों ससुराल सिमर के सेट पर मिले थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया. तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

विज्ञापन

Shoaib Ibrahim Birthday: टीवी सीरियल अजूनी फेम एक्टर शोएब इब्राहिम का आज जन्मदिन है. शोएब एक पॉपुलर एक्टर है और वो दीपिका कक्कड़ के पति है. शोएब और दीपिका के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. इसे लेकर कपल अक्सर अपडेट देते रहते है. एक्टर के पास आज सबकुछ है, लेकिन एक समय था जब वो स्ट्रगल कर रहे थे, तो एक्ट्रेस ने उन्हें सपोर्ट किया था.

मुश्किल दौर को शोएब इब्राहिम ने किया याद

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल में से एक है. दोनों ससुराल सिमर के सेट पर मिले थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया. तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली. ईटाइम्स टीवी से बातचीत में, शोएब ने अपने जीवन के कठिन दौर को याद किया जब उन्होंने अपने शो ससुराल सिमर का छोड़ दिया था. लेकिन शो छोड़ने के बाद उनके पास तीन साल तक कोई काम नहीं था. ये समय उनके लिए काफी मुश्किल भरा था.

शोएब इब्राहिम ने कही ये बात

शोएब इब्राहिम ने बताया, मुश्किल समय में उनके परिवार और दीपिका कक्कड़ ने उनका साथ दिया. एक्टर ने कहा, मैंने कुछ सेविंग्स की थी जिससे मैंने अपना खर्चों निकाला. उसके बाद दीपिका ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मैं इसे स्वीकार करने से कभी नहीं शर्माता. मैं इसे गर्व से स्वीकार करता हूं. उनके लिए कुछ भी करने से पहले मैं सोचता नहीं. हमारा पूरा परिवार दीपिका का बहुत आभारी है कि उन्होंने इतना प्यार बरसाया और हर तरह से हमारा साथ दिया.

Also Read: प्रेग्नेंसी में दीपिका कक्कड़ को हो रही है इस चीज की क्रेविंग, पति शोएब से बोली- मैं डॉक्टर को बोलूंगी…
प्रेग्नेंट है दीपिका

कुछ समय पहले ही दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने फैंस के साथ शेयर किया था कि वो माता-पिता बनने वाले है. एक्ट्रेस अपनी हेल्थ का खास ख्याल रख रही है. हाल ही में दीपिका ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आप मेरे साथ हैं…मेरी दुनिया को खुश कर देते हैं @shoaib2087.” इस पोस्ट पर गौहर खान के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “एक खूबसूरत लड़की के लिए तैयार हो जाओ, इंशाअल्लाह.. मुझे एक फीलींग्स आ रही हैं.”

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola