प्रेग्नेंसी में दीपिका कक्कड़ को हो रही है इस चीज की क्रेविंग, पति शोएब से बोली- मैं डॉक्टर को बोलूंगी...
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jun 2023 8:54 AM
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस अपनी हेल्थ का इस समय खास ख्याल रख रही है. कपल अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते रहते है.
टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. बच्चा जुलाई में होने वाला है. शोएब अक्सर अपने व्लॉग में दीपिका के हेल्थ के बारे में अपडेट देते रहते है. नये व्लॉग में एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत कैसी है और डॉक्टर ने किस चीज का ध्यान उन्हें रखने के लिए कहा है.
दीपिका कक्कड़ का नया व्लॉग
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस अपनी हेल्थ का इस समय खास ख्याल रख रही है. कपल अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते रहते है. लेटेस्ट व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी क्रेविंग को कैसे कंट्रोल कर रही है.
दीपिका कक्कड़ की ड्यू डेट
दीपिका कक्कड़ की ड्यू डेट जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह के आसपास है. कपल ने बच्चे के लिए खरीदारी शुरू कर दी है. नये व्लॉग में दीपिका ने बताया कि शोएब का ऑफ डे है और वो लोग घर की सजावट का सामान खरीदने के लिए एक फ़र्नीचर की दुकान पर गये. कपल अपने नए घर के रेनोवेशन में व्यस्त है. वहां जाने के बाद शोएब लंच करते है. हालांकि एक्ट्रेस घर से लाया खाना खाती है, क्योंकि वो सख्त डाइट पर है.
दीपिका कक्कड़ की क्रेविंग
शोएब इब्राहिम वीडियो में एक शॉपिंग मॉल के पास वड़ा पाव खाते दिखे. दीपिका कहती है कि वो बहुत मुश्किल से अपनी क्रेविंग को कंट्रोल कर रही है और जंक फूड से दूरी बनाकर रखा है. एक्ट्रेस ने बाजरे की रोटी, दाल, दही और सलाद खाया. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा चाहती है. दीपिका कहती है, पर मैंने शोएब को इतनी बड़ी लिस्ट दी है कि मुझे डिलीवरी के बाद क्या खाना है. मैं डॉक्टर को बोलूंगी कि एक दिन भी अगर होता है तो मुझे खाने देना पड़ेगा.” उनकी लिस्ट में पेस्ट्री, चॉकलेट और कई डिश शामिल है.
बेटी होगी दीपिका को?
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में दोनों स्टार्स व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट में हैं. कपल एक दूसरे संग काफी खुश लग रहे हैं और खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं. दीपिका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “आप मेरे साथ हैं…मेरी दुनिया को खुश कर देते हैं @shoaib2087.” इस पोस्ट पर गौहर खान के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “एक खूबसूरत लड़की के लिए तैयार हो जाओ, इंशाअल्लाह.. मुझे एक फीलींग्स आ रही हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










